नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की
नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को आसान और तेज बनाने के लिए कई सुधार शुरू किए हैं। नई दिल्ली में प्रचालन दक्षता और काम-काज में आसानी के लिए नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो के सुधारों पर नागरिक उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा ने बताया कि इन बड़े बदलावों का उद्देश्य कार्य प्रवाह को डिजिटल बनाना, प्रक्रियाओं को आसान बनाना और सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हुए जवाबदेही-आधारित सुशासन की ओर बढ़ना है।
मंत्रालय ने बताया कि ब्यूरो ने सुरक्षा मंज़ूरी के तरीके को आसान बना दिया है। अब सुरक्षा मंज़ूरी किसी विशिष्ट वर्ग या प्रकिया पर निर्भर नहीं होगी, बल्कि विमानन संस्थाओं की नौ पहचानी गई श्रेणियों पर लागू होगी।
मंत्रालय ने बताया कि ये सुधार इसलिए भी आवश्यक हैं क्योंकि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाज़ार बन गया है।





