भारत

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को आसान और तेज बनाने के लिए कई सुधार शुरू किए हैं। नई दिल्ली में प्रचालन दक्षता और काम-काज में आसानी के लिए नागर विमानन सुरक्षा ब्‍यूरो के सुधारों पर नागरिक उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा ने बताया कि इन बड़े बदलावों का उद्देश्‍य कार्य प्रवाह को डिजिटल बनाना, प्रक्रियाओं को आसान बनाना और सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हुए जवाबदेही-आधारित सुशासन की ओर बढ़ना है।

मंत्रालय ने बताया कि ब्‍यूरो ने सुरक्षा मंज़ूरी के तरीके को आसान बना दिया है। अब सुरक्षा मंज़ूरी किसी विशिष्‍ट वर्ग या प्रकिया पर निर्भर नहीं होगी, बल्कि विमानन संस्थाओं की नौ पहचानी गई श्रेणियों पर लागू होगी।

मंत्रालय ने बताया कि ये सुधार इसलिए भी आवश्‍यक हैं क्योंकि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाज़ार बन गया है।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

2 मिनट ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

9 मिनट ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

11 मिनट ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

15 मिनट ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

19 मिनट ago

NHRC ने तेलंगाना में एक साल तक बंधुआ मजदूर बनाकर रखे गए उत्तर प्रदेश के एक परिवार के 12 सदस्यों की रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें…

44 मिनट ago