बिज़नेस

कोयला मंत्रालय ने वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 13 वें दौर के अंतर्गत तीन कोयला ब्लॉकों की नीलामी की

कोयला मंत्रालय ने वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 13 वें दौर के अंतर्गत तीन कोयला ब्लॉकों की नीलामी की है। मंत्रालय ने 21 अगस्त, 2025 को वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक नीलामी का 13 वां दौर शुरू किया था। इसके बाद, 20 नवंबर से 25 नवंबर, 2025 तक अग्रिम नीलामी आयोजित की गईं, जिसके दौरान तीन पूर्ण रूप से अन्वेषित कोयला ब्लॉकों की सफलतापूर्वक नीलामी की गई। इन ब्लॉकों में कुल मिलाकर लगभग 3,306.58 मिलियन टन का भूगर्भीय भंडार है, जिसकी पीक रेटेड क्षमता – (पीआरसी) 49 एमटीपीए है।

नीलामी का ब्लॉक-वार परिणाम निम्नानुसार है:

क्र. सं.ब्लॉक का नामराज्यपीआरसी (एमटीपीए)भूवैज्ञानिक भंडार (एमटी)अंतिम बोली प्रस्तुतकर्ता:आरक्षित मूल्य (%)अंतिम प्रस्ताव (%)कोकिंग/ नॉन-कोकिंग
1पीरपैंती बाराहाटझारखंड25.00798.56दामोदर घाटी निगम4.005.50गैर कोकिंग
2धुलिया उत्तरझारखंड14.001181.25दामोदर घाटी निगम4.005.50गैर कोकिंग
3मंदाकिनी-बीओडिशा10.001326.77दामोदर घाटी निगम6.0012.75गैर कोकिंग

इन तीनों ब्लॉकों से लगभग 4,620.69 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व प्राप्त होगा, तथा लगभग 7,350 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश आकर्षित होगा और रोजगार के 66,248 अवसर सृजित होंगे।

वर्ष 2020 में वाणिज्यिक कोयला खनन की शुरुआत के बाद से, कुल 136 कोयला ब्लॉकों की नीलामी की जा चुकी है, जिनकी उत्पादन क्षमता 325.04 मिलियन टन प्रति वर्ष है। चालू होने के बाद, ये ब्लॉक घरेलू कोयला उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि करेंगे और कोयला क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के देश के लक्ष्य को आगे बढ़ाएंगे। इन कोयला ब्लॉकों से सामूहिक रूप से 43,330 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व प्राप्त होने, 48,756 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश आने और कोयला-उत्पादक क्षेत्रों में 4,39,447 रोजगार के अवसरों का अनुमान है।

ये उपलब्धियां कोयला क्षेत्र को आर्थिक विकास के एक प्रमुख चालक के रूप में बदलने के लिए कोयला मंत्रालय की दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि करती हैं। मंत्रालय देश की बढ़ती ऊर्जा माँग को पूरा करते हुए, आर्थिक स्थिरता को बढ़ावा देते हुए और रोज़गार के सृजन के साथ एक मज़बूत, अधिक लचीले और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ा रहा है।

Editor

Recent Posts

कुनो राष्ट्रीय उद्यान में भारतीय मूल की मादा चीता ने जंगल में चार शावकों को जन्म दिया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज भारत के चीता संरक्षण…

11 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद बिन अब्दुल्ला अल कासबी के साथ वर्चुअल कॉल पर बातचीत की

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद…

13 घंटे ago

दिल्ली में पंजीकृत तीस लाख रुपये तक की इलेक्ट्रिक कारों पर 2030 तक पथकर और पंजीकरण शुल्‍क नहीं देना होगा

दिल्ली में पंजीकृत 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम मूल्य वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों को…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की; 200वीं जयंती समारोहों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…

17 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक 2026 की अध्यक्षता की

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…

18 घंटे ago

भारत और कुवैत ने ऊर्जा और व्यापार आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष के बजाय संवाद और कूटनीति पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…

19 घंटे ago