बिज़नेस

कोयला मंत्रालय ने वाणिज्यिक खनन के लिए कोयला खदानों की नीलामी के 10वें दौर शुरुआत की

कोयला मंत्रालय ने 21 जून, 2024 को वाणिज्यिक खनन के लिए कोयला खदानों की नीलामी के 10वें दौर शुरुआत की। अग्रिम नीलामी में कुल नौ कोयला खदानों की सफलतापूर्वक नीलामी की गई, जिनमें तीन पूरी तरह से खोजी गई खदानें और छह आंशिक रूप से खोजी गई कोयला खदानें शामिल हैं। इन नौ खदानों में लगभग 3,998.73 मिलियन टन का संयुक्त भूगर्भीय भंडार है। आंशिक रूप से खोजी गई कोयला खदानों को छोड़कर, इन खदानों की अधिकतम संचयी निर्धारित क्षमता (पीआरसी) 14.10 एमटीपीए है।

इस नीलामी में कड़ी प्रतिस्पर्धा रही, जिसमें 17.44 प्रतिशत का औसत राजस्व प्राप्‍त हुआ। यह कोयला क्षेत्र में उद्योगों की निरंतर रुचि और मंत्रालय द्वारा एक स्‍थायी और पारदर्शी नीति ढांचा प्रदान करने के प्रयासों को दर्शाता है। इन खदानों से लगभग 1,446 करोड़ रुपये (आंशिक रूप से खोजी गई खदानों को छोड़कर) का वार्षिक राजस्व प्राप्‍त होने की उम्मीद है, जिससे लगभग 2,115 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश आकर्षित होने की संभावना है और रोजगार के लगभग 19,063 अवसर मिलेंगे।

वर्ष 2020 में वाणिज्यिक कोयला खनन की शुरुआत के बाद से, कुल 113 कोयला खदानों की सफलतापूर्वक नीलामी की गई है, जिनकी उत्पादन क्षमता 257.60 मिलियन टन प्रति वर्ष है। कार्यरत होने के बाद ये खदानें घरेलू कोयला उत्पादन को बढ़ाने और देश को कोयला क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में अभूतपूर्व योगदान देंगी। सामूहिक रूप से, इन खदानों से 35,437 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व, 38,641 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश और कोयला-उत्‍पादन वाले क्षेत्रों में 3,48,268 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

कोयला मंत्रालय की ये रणनीतिक पहल कोयला क्षेत्र को आर्थिक विकास के प्रमुख चालक के रूप में बदलने के लिए मंत्रालय की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती हैं। ये पहल न केवल देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करती हैं, बल्कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण में योगदान देते हुए आर्थिक स्थिरता को बढ़ावा देती हैं और रोजगार के अवसर भी पैदा करती हैं।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 5 राज्यों को कृषि विकास के लिए 1,183 करोड़ रु. से अधिक की दूसरी ‘मदर सैंक्शन’ जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर और समृद्ध किसान' के विजन को धरातल पर तेजी से…

13 घंटे ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (पीएम-डीडीकेवाई) की प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में प्रधानमंत्री…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन के 26वें शिखर सम्मेलन को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन के 26वें…

14 घंटे ago

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की एफआईआर रद्द करने का आदेश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 20 से 25 जुलाई के बीच देशभर में नीट पेपर लीक मुद्दे…

14 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने गुजरात के भावनगर पारा यार्ड के पुनर्निर्माण के लिए 125 करोड़ रुपये की परियोजना को स्वीकृति दी

भारतीय रेलवे ने गुजरात के भावनगर पारा (बीवीपी) यार्ड के पुनर्निर्माण परियोजना को लगभग 125…

15 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने समस्तीपुर डिवीजन के 21 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के लिए 233 करोड़ रुपये की स्‍वीकृति दी

भारतीय रेलवे ने पूर्वी मध्य रेलवे (ईसीआर) के समस्तीपुर डिवीजन के 21 स्टेशनों पर 233…

15 घंटे ago