बिज़नेस

कोयला मंत्रालय ने कैप्टिव/वाणिज्यिक कोयला खदानों के उत्पादन की स्थिति की समीक्षा की

कोयला मंत्रालय के अपर सचिव और नामित प्राधिकारी एम. नागराजू ने 01 जुलाई, 2024 को नई दिल्ली में “उत्पादनरत और उत्पादन की उम्मीद” तथा “गैर-प्रचालनगत” कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला खदानों की स्थिति की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। इस व्यापक समीक्षा में घरेलू कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। बैठक के दौरान, एम. नागराजू ने कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए सभी आवंटियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रतिबद्ध कोयला उत्पादन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए और प्रयास करने की सलाह दी। अपर सचिव ने आवंटियों से उन कोयला ब्लॉकों को प्रचालनगत करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया, जो प्रचालन के अग्रिम चरणों में हैं।

30 जून, 2024 तक, 54 कैप्टिव/वाणिज्यिक कोयला खदानें उत्पादन के अधीन हैं, जिनमें से 32 खदानें बिजली क्षेत्र को, 12 गैर-विनियमित क्षेत्र को और 10 खदानें कोयले की बिक्री के लिए आवंटित हैं। वित्तीय वर्ष 2025 में ग्यारह खदानों से कोयला उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। इन खदानों से कोयले का उत्पादन वर्तमान में 39.53 एमटी है, जो पिछले साल की तुलना में 35 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि है।

65 गैर-प्रचालनगत कोयला ब्लॉक विनियामकीय मंजूरी प्राप्त करने के विभिन्न चरणों में हैं। ये ब्लॉक नौ राज्यों- अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल- में वितरित किए गए हैं।

यह उच्च स्तरीय बैठक देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कोयला उत्पादन की निगरानी और इष्टतम बनाने में मंत्रालय के सक्रिय दृष्टिकोण को रेखांकित करती है। प्रचालनगत और गैर-प्रचालनगत दोनों खदानों की समीक्षा संसाधनों को अधिकतम करने और कोयला निकासी में किसी भी बाधा को दूर करने पर रणनीतिक ध्यान केंद्रित करने का संकेत देती है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत रत्न श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी…

2 घंटे ago

प्रकाश पर्व दीपावली देश-विदेश में धार्मिक उत्साह और उमंग के साथ मनाई जा रही है

ज्योतिपर्व दीपावली आज धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व…

6 घंटे ago

पोलैंड के क्राकोव में एक व्यस्त बाजार में गोलीबारी में 6 लोगों की मौत, 15 घायल

पोलैंड के क्राको शहर में कल गोलीबारी की घटना में 6 लोगों की मौत हो…

6 घंटे ago

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी

रोशनी का त्योहार दीपावली देश-विदेश में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।…

6 घंटे ago

अमेरिका ने ईरान को हथियारों की सप्लाई रोकने के लिए एक नए टास्क फोर्स का गठन किया

अमरीका ने ईरान को हथियारों की सप्लाई रोकने के लिए एक नए टास्क फोर्स का…

6 घंटे ago