भारत

रक्षा मंत्रालय पुनर्वास महानिदेशालय 21 जून को वायु सेना स्टेशन, हिंडन में पूर्व सैनिक रोजगार मेला आयोजित करेगा

रक्षा मंत्रालय का पुनर्वास महानिदेशालय – डीजीआर 21 जून, 2024 को उत्तर प्रदेश के हिंडन (गाजियाबाद) स्थित वायुसेना स्टेशन के ऑडिटोरियम में पूर्व सैनिक रोजगार मेले का आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्य पूर्व सैनिकों और नियोक्ताओं को जोड़ना है, ताकि पूर्व सैनिकों (ईएसएम) को रोजगार का दूसरा अवसर मिल सके। देश भर से तीनों सेनाओं के पूर्व सैनिक इस रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। मेले में लगभग 40 कॉरपोरेट कंपनियों के भाग लेने की उम्मीद है जो पूर्व सैनिकों को फील्ड जॉब, प्रशासनिक कार्य, डेस्क जॉब, संस्थागत सुरक्षा और संबंधित कार्यों जैसी विभिन्न नौकरियों की पेशकश करेंगे।

रोजगार मेला स्थल पर सुबह 7 बजे से 10 बजे तक पंजीकरण होगा। पंजीकरण के लिए पूर्व सैनिकों को अपना पहचान पत्र और नवीनतम बायो-डेटा की पांच प्रतियां फोटो के साथ लानी होंगी। मेले में बाधा रहित भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न नौकरियों के अवसर मिल सकेंगे।

इस संबंध में पूछताछ और सहायता के लिए वारंट अधिकारी एस.के. सिंह से 9311720898 और और जूनियर वारंट अधिकारी यू.सी.मोहंता से 7030595754 पर संपर्क कर सकते हैं। कंपनी/कॉर्पोरेट्स/नियोक्ता www.dgrindia.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं और अपने स्टॉल बुक कर सकते हैं। किसी भी अन्य पूछताछ के लिए वे संयुक्त निदेशक (एसई और सीआई), पुनर्वास महानिदेशालय पश्चिम ब्लॉक IV, आर.के.पुरम, नई दिल्ली-110066 से 011- 20862542 टेलीफोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं या

seopadgr@desw.gov.in , drzclkw@desw.gov.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

13 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

14 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

14 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

15 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

15 घंटे ago