भारत

रक्षा मंत्रालय ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ लगभग 770 करोड़ रुपये की लागत से उन्नत निम्न-स्तरीय हल्के रडार (LLLR-I) की खरीद के लिए अनुबंध किया

रक्षा मंत्रालय ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ लगभग 770 करोड़ रुपये की लागत से उन्नत निम्न-स्तरीय हल्के रडार (एलएलएलआर-आई) की खरीद के लिए अनुबंध किया है। नई दिल्ली में आज रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में इस पर हस्ताक्षर किए गए।

मंत्रालय ने बताया कि यह रडार लड़ाकू विमानों के साथ-साथ छोटे ड्रोन का पता लगाने और उन पर नजर रखने में सक्षम है। इसमें हवाई लक्ष्यों को प्राथमिकता देने की सुविधा भी है। इससे सेना को मानवरहित हवाई प्रणालियों के खतरों से निपटने में मदद मिलेगी।

मंत्रालय ने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य के अनुरूप यह खरीद वायु रक्षा प्रणालियों के स्वदेशीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे देश के रक्षा विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा और एक मजबूत, आत्मनिर्भर तथा वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी रक्षा उद्योग के निर्माण में मदद मिलेगी।

Editor

Recent Posts

भारत ने अपुष्ट आरोपों के आधार पर चुनिंदा देशों को निशाना बनाने के लिए मानवाधिकारों के राजनीतिक इस्तेमाल का विरोध किया

भारत ने अपुष्ट आरोपों के आधार पर चुनिंदा देशों को निशाना बनाने के लिए मानवाधिकारों…

1 घंटा ago

पंजाब में पदार्थ विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में लेकर प्राथमिकी दर्ज की

सीबीआई ने पंजाब के मानसा में मादक पदार्थ के विरोध में आवाज उठाने वाले परविंदर…

1 घंटा ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के चयनित कलाकारों को ललित कला अकादमी पुरस्कार प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के चयनित कलाकारों…

1 घंटा ago

स्वास्थ्य मंत्रालय ने लद्दाख में पहले मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी दी, पहला शैक्षणिक सत्र 2027-28 से शुरू होगा

स्वास्थ्य मंत्रालय ने लद्दाख में पहले मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी दे दी है।…

9 घंटे ago