भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के चयनित कलाकारों को ललित कला अकादमी पुरस्कार प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के चयनित कलाकारों को ललित कला अकादमी पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने तृतीय प्रिंट द्विवार्षिकी भारत, 2026 के ग्रैंड प्राइज विजेताओं और सम्माननीय उल्लेख प्राप्त कलाकारों को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि यह पुरस्कार समारोह भारत की कलात्मक विरासत, सांस्कृतिक विविधता और समकालीन सृजनशीलता का उत्सव है। इस आयोजन के माध्यम से हम भारत की विविध कलाओं की समृद्ध परंपरा, सृजनात्मक ऊर्जा और निरंतर विकसित होती कलात्मक अभिव्यक्तियों का उत्सव मना रहे हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि कला केवल कैनवास पर उकेरी गई आकृतियों, पत्थर में तराशी गई मूर्तियों अथवा विभिन्न माध्यमों से निर्मित कलाकृतियों तक सीमित नहीं है। कला हमारी संस्कृति का दर्पण है। इसके माध्यम से हमारी अतीत की स्मृतियां, वर्तमान के अनुभव और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं। कला हमें अपने समय और समाज को नए दृष्टिकोण से देखने और समझने का अनुभव कराती है। उन्होंने दूर-दराज के क्षेत्रों में पारंपरिक कलाकारों को नई तकनीकों और समकालीन कला शैलियों का प्रशिक्षण देने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे वे व्यापक मंचों पर प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकें और अपने कौशल का प्रदर्शन कर सकें।

राष्ट्रपति ने कहा कि समकालीन विश्व में कलाकारों को रचनात्मक अवसर प्रदान किए जाने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक सहयोग देने और उनकी कलाकृतियों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने के लिए कला-संग्राहकों से जोड़ने के अवसर भी दिए जाने जरूरी हैं। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि ललित कला अकादमी और संस्कृति मंत्रालय कलाकृतियों की बिक्री को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि कला केवल कला दीर्घाओं तक सीमित न रहे। इसे विद्यालयों, विश्वविद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और समाज के व्यापक वर्गों तक पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी हितधारकों से आग्रह किया कि वे युवा और उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा को विकसित करने, नए माध्यमों को अपनाने और अपनी सृजनशीलता का विस्तार करने के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान करें।

Editor

Recent Posts

भारत ने अपुष्ट आरोपों के आधार पर चुनिंदा देशों को निशाना बनाने के लिए मानवाधिकारों के राजनीतिक इस्तेमाल का विरोध किया

भारत ने अपुष्ट आरोपों के आधार पर चुनिंदा देशों को निशाना बनाने के लिए मानवाधिकारों…

1 घंटा ago

पंजाब में पदार्थ विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में लेकर प्राथमिकी दर्ज की

सीबीआई ने पंजाब के मानसा में मादक पदार्थ के विरोध में आवाज उठाने वाले परविंदर…

1 घंटा ago

रक्षा मंत्रालय ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ लगभग 770 करोड़ रुपये की लागत से उन्नत निम्न-स्तरीय हल्के रडार (LLLR-I) की खरीद के लिए अनुबंध किया

रक्षा मंत्रालय ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ लगभग 770 करोड़ रुपये की लागत…

1 घंटा ago

स्वास्थ्य मंत्रालय ने लद्दाख में पहले मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी दी, पहला शैक्षणिक सत्र 2027-28 से शुरू होगा

स्वास्थ्य मंत्रालय ने लद्दाख में पहले मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी दे दी है।…

9 घंटे ago