रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए दो एमक्यू-9बी सी गार्डियन हाई-एल्टीट्यूड लॉन्ग-एंड्योरेंस (एचएएलई) रिमोटली पायलेटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम (आरपीएएस) को 30 महीने की अवधि के लिए पट्टे पर लेने हेतु जनरल एटॉमिक्स एरोनॉटिकल सिस्टम्स, इंक. (जीए-एएसआई) के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इस अनुबंध का मूल्य लगभग 1,943 करोड़ रुपये है। रक्षा विभाग के अपर सचिव एवं महानिदेशक (अधिग्रहण) ए. अंबरासु की उपस्थिति में 17 अगस्त, 2026 को कर्तव्य भवन-2, नई दिल्ली में इस अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।
उन्नत प्रणालियों, अत्याधुनिक सेंसरों और परिष्कृत पेलोड से सुसज्जित एमक्यू-9बी सी गार्डियन एचएएलई आरपीएएस भारतीय नौसेना की समुद्री क्षेत्र जागरूकता क्षमताओं को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाएगा। यह प्रणाली समुद्री क्षेत्र के विशाल क्षेत्रों में निरंतर खुफिया जानकारी, निगरानी और टोही कवरेज प्रदान करेगी, जिससे हिंद महासागर क्षेत्र में होने वाले घटनाक्रमों पर दृष्टि रखने और प्रतिक्रिया देने की भारत की क्षमता सुदृढ़़ होगी।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज दीपोत्सव का दसवां संस्करण मनाया जाएगा। इस वर्ष दीपोत्सव…
भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने यूरोपीय संघ के प्रमुख अनुसंधान एवं नवाचार कार्यक्रम होराइज़न…
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने वर्ष 2027 की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं…