भारत

भारत-अमरीकी नौसेना विस्फोटक आयुध निस्‍तारण अभ्यास 2026 का आठवां संस्करण कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में संपन्न

भारत-अमरीकी नौसेना विस्‍फोटक आयुध निस्‍तारण (ईओडी) अभ्‍यास 2026 का आठवां संस्‍करण 14 अगस्त 2026 को कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में संपन्न हुआ। इस द्विपक्षीय अभ्यास में दोनों नौसेनाओं की टीमों के बीच गहन पेशेवर संवाद, सर्वोत्तम प्रणालियों का आदान-प्रदान तथा विभिन्‍न प्रदशर्नियों का आयोजन किया गया।

इस अभ्यास ने ईओडी अभियानों के विभिन्न पहलुओं से संबंधित ज्ञान साझा करने के लिए एक मंच प्रदान किया। विषय विशेषज्ञ आदान-प्रदान (एसएमईई) के अंतर्गत तात्कालिक विस्फोटक उपकरणों (आईईडी) से उत्‍पन्‍न वास्तविक समय के खतरों, विस्‍फोटक को सुरक्षित बनाने की प्रक्रियाओं, बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय करने तथा मानवरहित पानी के भीतर संचालित प्रणालियों के उपयोग से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। पारस्‍परिक प्रशिक्षण चरण में गोताखोरी के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित अभ्यास किए गए, जिनमें जलपोत के मलबे का पता लगाना और उसे निकालना, विशेषज्ञ उपकरणों का उपयोग तथा स्लिदरिंग ऑपरेशन शामिल थे।

इस संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास ने दोनों नौसेनाओं की गोताखोरी टीमों की पेशेवर दक्षता और कौशल में वृद्धि करने के साथ-साथ आपसी समझ और अंतर-संचालनीयता को भी बढ़ावा दिया। इस अभ्यास का सफलतापूर्वक पूरा होना विशिष्‍ट समुद्री अभियानों में परिचालन समन्‍वय और सहयोग को मजबूत करने के लिए दोनों नौसेनाओं की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…

15 घंटे ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

16 घंटे ago