अंतर्राष्ट्रीय

विदेश मंत्रालय ने गृहमंत्री अमित शाह के मामले में विरोध जताने के लिए कनाडा के उच्‍चायोग को किया तलब

विदेश मंत्रालय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मामले में विरोध जताने के लिए कल शाम कनाडा के उच्‍चायोग को तलब किया। कनाडा के उपमंत्री डेविड मोरिसन ने जन संरक्षा और राष्‍ट्रीय सुरक्षा पर स्‍थायी समिति के समक्ष केंद्रीय गृह मंत्री के संदर्भ में टिप्‍पणी की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने आज नई दिल्‍ली में एक संवाददाता सम्‍मेलन में बताया कि 29 अक्‍टूबर को ओटावा में स्‍थायी समिति की कार्यवाही के मामले में एक कूटनीतिक परिपत्र भी उच्‍चायोग को सौंपा गया है।

उन्‍होंने कहा कि कनाडा के उच्‍च अधिकारियों ने अंतर्राष्‍ट्रीय मीडिया के समक्ष जानबूझ कर जो खुलासे किए हैं, वे भारत के इस दृष्टिकोण की पुष्टि करते हैं कि यह मौजूदा कनाडा सरकार का राजनीतिक एजेंडा है। उन्‍होंने चेतावनी दी कि ऐसी गैर जिम्‍मेदाराना कार्रवाई का द्विपक्षीय संबंधों पर गंभीर असर होगा।

भारतीय अधिकारियों की कनाडा द्वारा निगरानी पर रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारतीय दूतावास के कुछ अधिकारियों को कनाडा सरकार ने हाल में ही सूचित किया है कि वे ऑडियो-विजुअल निगरानी में हैं। उनके संवाद सुने जा रहे हैं।

प्रवक्‍ता ने कहा कि भारत ने औपचारिक तौर पर कनाडा सरकार के समक्ष इस संबंध में विरोध दर्ज कराया है, क्‍योंकि ये कार्रवाई कूटनीतिक और राजनयिक समझौतों का उल्‍लंघन है।

प्रवक्‍ता ने कहा कि तकनी‍की आधार पर कनाडा सरकार इसे न्‍याय संगत नहीं बता सकती। वह प्रताड़ना और डराने धमकाने में लिप्‍त है। उन्‍होंने कहा कि कूटनीतिज्ञ और राजनयिक कर्मचारी हिंसक और चरमपंथ के माहौल में काम कर रहे हैं।

उन्‍होंने कहा कि कनाडा सरकार की इस कार्रवाई से स्थिति और खराब होगी और और यह स्‍थापित मानकों और परंपराओं के विरूद्ध है।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

12 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

12 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

12 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

12 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

12 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

12 घंटे ago