भारत

भारी उद्योग मंत्रालय को पीएलआईएसीसी योजना के अंतर्गत 10 गीगावॉट उन्नत रसायन सेल विनिर्माण क्षमता के लिए 22 निविदाएं प्राप्त हुई

भारी उद्योग मंत्रालय को भारत में गीगा-स्तरीय उन्नत रसायन सेल (एसीसी) विनिर्माण संयंत्र बनाने के लिए केंद्रीय सार्वजनिक खरीद (सी पी पी) पोर्टल पर वैश्विक निविदाओं के तहत 10 गीगा वॉट क्षमता के लिए 22 निविदाएं मिली हैं। 10 गीगावॉट क्षमता ग्रिड-स्तरीय स्थिर ऊर्जा भंडारण (जी एस एस एस ) एप्लीकेशन के लिए तय की गई है। यह राष्ट्रीय उन्नत रसायन सेल कार्यक्रम (एसीसी ) बैटरी भंडारण के तहत कुल लक्षित 50 गीगावॉट एसीसी विनिर्माण क्षमता का हिस्सा है।

केंद्रीय सार्वजनिक खरीद (सीपीपी) पोर्टल पर 15 जुलाई 2026 को प्रस्ताव के लिए अनुरोध (आरएफपी ) डाला गया था। 29 जुलाई 2026 को बोली पूर्व सम्मेलन आयोजित किया गया। केंद्रीय सार्वजनिक खरीद पोर्टल पर बोली मिलने की आखिरी तारीख 10 नवंबर 2026 थी। तकनीकी बोली 11 नवंबर 2026 को एमएचआई में निविदाकर्ताओं की मौजूदगी में खोली गईं। निविदा प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी दो-चरणीय गुणवत्ता एवं लागत आधारित चयन (क्यूसीबीएस) प्रणाली के माध्यम से की जा रही है। है। जिन निविदाकर्ताओं ने अपनी निविदा जमा की हैं, उनकी सूची इस तरह है:

एस. नं.बोली लगाने वाले का नाम
1.एसीएमई  सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड.
2.अमारा राजा एडवांस्ड सेल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड
3.अवाडा इलेक्ट्रो लिमिटेड.
4.एक्साइड एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड.
5.फ़ुजीयामा पावर सिस्टम्स लिमिटेड.
6.जीके एनर्जी लिमिटेड.
7.गोदावरी न्यू एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड
8.जेपीएम एनर्जी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड
9.जेएसडब्ल्यू नियो एनर्जी लिमिटेड.
10.लिनिएज पावर प्राइवेट लिमिटेड
11।महेंद्र स्पंज एंड पावर लिमिटेड
12.मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड.
13.एनश्योर रिलायबल पावर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड
14.रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड.
15.रिन्यू फोटोवोल्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड
16.साई बायोएनर्जी प्राइवेट लिमिटेड
17.शिरडी साई इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड.
18.सन ड्रॉप्स एनर्जिया लिमिटेड.
19.यूटेक्स न्यू एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड
20.विक्रम सोलर लिमिटेड.
21.वारी एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड
22.ज़ेटसोल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मई 2021 में राष्ट्रीय उन्नत रसायन सेल (ए सी सी) बैटरी भंडारण कार्यक्रम के तहत उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन (पी एल आई ) योजना को मंजूरी दी थी। इसका कुल बजट ₹18,100 करोड़ था ताकि देश में एसीसी  की विनिर्माण क्षमता  50 गीगावॉट तक पहुंचाई जा सके। इस योजना का उद्देश्य भारत की घरेलू एसीसी विनिर्माण क्षमता को बढ़ाना तथा बड़े घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को भारत में विश्वस्तरीय और प्रतिस्पर्धी एसीसी विनिर्माण इकोसिस्टम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। क्चरिंग इकोसिस्टम बनाने के लिए बढ़ावा देना है।

जीएसएसएस  उपयोग के लिए 10 गीगावॉट क्षमता का आवंटन नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार के कारण देश में तेजी से बढ़ रही ऊर्जा भंडारण की आवश्यकता को पूरा करने में सहायक होगा। इससे ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होने के साथ-साथ एसीसी प्रौद्योगिकी की घरेलू मूल्य श्रृंखला को भी बढ़ावा मिलेगा।

निविदा में मज़बूत भागीदारी भारत की एसीसी विनिर्माण क्षमता में उद्योग की बढ़ती दिलचस्पी को दिखाती है और विकसित भारत @2047 के दृष्टिकोण के मुताबिक, तकनीकी के मामले में आत्मनिर्भर, दुनिया भर में प्रतिस्पर्धात्मक और टिकाऊ एसीसी तंत्र बनाने के सरकार की प्रतिबद्धता को और मज़बूत करती है।

Editor

Recent Posts

कैब को किराए पर लेने से संबंधित प्रस्तावित सुधारों से व्यावसायिक अवसर बढ़ेंगे और यात्री सेवाओं में सुधार होगा

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कैब को किराए पर देने के कारोबार को आसान…

14 सेकंड ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘किसान तक भारत कृषि सम्मेलन 2026’ में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 'किसान तक भारत कृषि सम्मेलन 2026' में हिस्सा लिया। उन्होंने…

3 मिनट ago

CCRAS-CARI और दिल्ली विश्वविद्यालय ने डीयू के नॉर्थ कैंपस में औषधीय पौधों की विविधता का दस्तावेजीकरण करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) - केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई), नई दिल्ली और…

14 घंटे ago

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने संशोधित गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पुरस्कार) पोर्टल का शुभारंभ किया

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली में संशोधित गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पुरस्कार)…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी इस महीने की 16 से 18 तारीख तक फिलीपींस की राजधानी मनीला का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस महीने की 16 से 18 तारीख तक फिलीपींस की राजधानी मनीला…

15 घंटे ago

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की तीन महत्वपूर्ण डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की…

15 घंटे ago