भारत

गृह मंत्रालय ने देश की नई राष्ट्रीय आतंकवाद-विरोधी नीति और रणनीति- प्रहार का अनावरण किया

गृह मंत्रालय ने देश की नई राष्ट्रीय आतंकवाद-विरोधी नीति और रणनीति- प्रहार का अनावरण किया है। यह रणनीति आतंकवाद के बढ़ते खतरों से निपटने के लिए एक व्यापक व्‍यवस्‍था प्रस्तुत करती है। इसमें आतंकवाद को रोकने और उसका मुकाबला करने के लिए सक्रिय दृष्टिकोण अपनाया गया है।

मंत्रालय ने कहा है कि हालांकि खतरों का स्वरूप लगातार बदल रहा है और नई चुनौतियां सामने आ रही हैं, फिर भी देश आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों का विरोध करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

मंत्रालय ने कहा कि भारत हमेशा आतंकवाद के पीड़ितों के साथ खड़ा रहा है और इस बात पर अडिग है कि दुनिया में हिंसा का कोई औचित्य नहीं हो सकता। यह सैद्धांतिक दृष्टिकोण आतंकवाद को कतई बर्दाश्‍त न करने की देश की नीति का आधार है।

Editor

Recent Posts

उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन ने हरियाणा के दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन ने आज हरियाणा के सोनीपत जिले के मुरथल में स्थित दीनबंधु छोटू…

2 घंटे ago

सीबीआई को अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक ठेकों के आवंटन में कथित अनियमितताओं की प्रारंभिक जांच का निर्देश दिया

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो – सीबीआई को अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक ठेकों…

3 घंटे ago

भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्‍थापना दिवस मना रही है

भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्‍थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री…

3 घंटे ago

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) ने कुल मिलाकर 18.4 लाख करोड़ रुपये का सकल व्यापार मूल्य (जीएमवी) हासिल किया

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) ने कुल मिलाकर 18.4 लाख करोड़ रुपये का सकल व्यापार मूल्य (जीएमवी)…

3 घंटे ago