भारत

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय कर्मचारियों के ऑनलाइन शिक्षण की सुविधा के लिए आई-गौट लैब स्थापित करेगा

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने मंत्रालय को निर्देश दिया है कि मंत्रालय के सभी कर्मचारियों के ऑनलाइन शिक्षण की सुविधा के लिए आई-गौट लैब स्थापित किया जाना चाहिए। मंत्रालय के वार्षिक क्षमता निर्माण कैलेंडर और आई-गौट पोर्टल पर कर्मचारियों की ऑनबोर्डिंग स्थिति की व्यापक समीक्षा के बाद, यह पहल की गई है।

सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान, डॉ. मुरुगन ने निर्देश दिया कि मंत्रालय के सभी कर्मचारियों को 19 अक्टूबर तक आई-गौट पोर्टल पर शामिल कर लिया जाना चाहिए। मंत्रालय ने अपने कर्मचारियों के पेशेवर कौशल को बढ़ाने के लिए बजट प्रबंधन, लैंगिक संवेदीकरण, नेतृत्व और टीम निर्माण सहित 16 पाठ्यक्रमों के चयन की सिफारिश की है।

भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए, मंत्रालय ने प्रत्येक तिमाही में सबसे अधिक पाठ्यक्रम पूरा करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त, मंत्रालय की शिक्षण योजना और विभागीय रणनीतियों को सभी मीडिया इकाइयों में प्रभावी ढंग से संप्रेषित करने के लिए एक कार्यशाला आयोजित करने की भी योजना तैयार की गई है।

मंत्री ने मंत्रालय द्वारा शिकायतों और आरटीआई आवेदनों के निपटान की भी समीक्षा की तथा पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सभी मामलों के समय पर समाधान के महत्व पर जोर दिया।

Editor

Recent Posts

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संपीड़ित बायोगैस सम्मेलन 2026 के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत की ईंधन आयात पर…

58 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कृषि और ग्रामीण परिवर्तन विषय पर बजट उपरांत वेबिनार को वीडियो कॉंफ्रेंस के माध्‍यम से संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि कृषि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की रीढ़ है और दीर्घकालिक…

1 घंटा ago

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू हो गया…

1 घंटा ago

राष्‍ट्रपति दौपदी मुर्मु ने विभिन्‍न राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्‍यपाल और उपराज्‍यपालों की नियुक्ति की

राष्‍ट्रपति दौपदी मुर्मु ने विभिन्‍न राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्‍यपाल और उपराज्‍यपालों की…

4 घंटे ago

CBSE ने पश्चिम एशियाई क्षेत्र में कल से 11 तारीख तक होने वाली 10वीं की परीक्षा रद्द की

केन्‍द्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड ने पश्चिम एशियाई क्षेत्र में कल से ग्‍यारह मार्च तक होने…

4 घंटे ago

भारत ने इंग्‍लैंड को दूसरे सेमीफाइनल में 7 रन से हराया, ICC T20 क्रिकेट विश्‍वकप के फाइनल में पहुंचा

भारत आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्‍वकप के फाइनल में पहुंच गया है। कल रात मुंबई के…

5 घंटे ago