भारत

पर्यटन मंत्रालय ने थाईलैंड के बैंकॉक में पीएटीए ट्रैवल मार्ट 2024 में भाग लिया

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने वैश्विक यात्रा उद्योग और हितधारकों तक पहुंचने तथा देश में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के प्रयास में, 27 से 29 अगस्त, 2024 तक बैंकॉक में आयोजित पीएटीए ट्रैवल मार्ट में भाग लिया। अतुल्य भारत मंडप का उद्घाटन थाईलैंड में भारत के राजदूत नागेश सिंह ने पर्यटन मंत्रालय के अधिकारियों के साथ किया।

पीएटीए ट्रैवल मार्ट एशियाई उपमहाद्वीप में सबसे प्रभावशाली यात्रा प्रदर्शनियों में से एक है। मंत्रालय के अधिकारियों और यात्रा उद्योग में अग्रणी निजी क्षेत्र के हितधारकों से युक्त भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने इस वैश्विक मंच पर देश की पर्यटन से जुड़ी पेशकशों का प्रदर्शन किया और वैश्विक संभावित यात्रा हितधारकों के साथ उपयोगी व्यावसायिक जुड़ाव में भाग लिया। यह भागीदारी भारत के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के रणनीतिक इरादे पर जोर देती है। इसका लक्ष्य इनबाउंड पर्यटन को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाना है। भारत का लक्ष्य पीएटीए 2024 में वैश्विक उद्योग के दिग्गजों और संभावित यात्रियों के साथ जुड़कर, अपने विविध आकर्षणों को प्रदर्शित करना और खुद को एक प्रमुख यात्रा गंतव्य के रूप में स्थापित करना है। भारत में 2023 में कुल 9.24 मिलियन विदेशी पर्यटक आए।

इंडिया पवेलियन ने भारत के बेहतरीन पर्यटन अनुभवों को प्रदर्शित किया, जिसमें जीवंत संस्कृति और विरासत से लेकर लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता और गर्मजोशी से भरा आतिथ्य शामिल है। यह प्रमुख यात्रा व्यापार कार्यक्रम एक वैश्विक मंच है, जहां भारतीय पर्यटन हितधारकों को देश के विविध आकर्षणों को प्रस्तुत करने का अवसर मिला। इसमें इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से लेकर इसके आधुनिक, अभिनव अनुभव शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित कर दी…

2 घंटे ago

गणेश चतुर्थी का त्योहार आज श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

पूरे देश में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा…

2 घंटे ago

भारत ने अफगानिस्‍तान को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 अंतर्राष्‍ट्रीय श्रृंखला में 1-शून्‍य की बढ़त बना ली

भारत ने अफगानिस्‍तान को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 अंतर्राष्‍ट्रीय श्रृंखला में…

2 घंटे ago

भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीता

भारत ने महिला एशिया कप 2026 जीत लिया है। भारत ने कल फाइनल में श्रीलंका…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्‍स शिखर सम्मेलन को सफल और परिणामोन्मुखी बनाने के लिए ब्रिक्‍स नेताओं का आभार व्‍यक्‍त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स के सभी सदस्य देशों के नेताओं का दिल्ली में हुए…

3 घंटे ago