महिला एवं बाल विकास मंत्रालय राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल ( https://awards.gov.in ) के माध्यम से 1 अप्रैल, 2025 से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। मंत्रालय बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और कला और संस्कृति में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए 5 से 18 आयु वर्ष के बच्चों को सम्मानित करने के लिए हर साल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार का आयोजन करता है।
भारत में रहने वाला कोई भी बच्चा जो भारतीय नागरिक है, जिसकी आयु 5 वर्ष से 18 वर्ष (31 जुलाई, 2025 तक) से अधिक नहीं है, इन पुरस्कारों के लिए पात्र है। पुरस्कारों के लिए स्व-नामांकन और अनुशंसा दोनों पर विचार किया जाता है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2025 है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट( https://awards.gov.in ) पर जाएँ।
मंत्रालय प्रत्येक वर्ष बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण तथा कला एवं संस्कृति में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए 5 से 18 आयु वर्ष के बच्चों को सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार का आयोजन करता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का…
आत्मनिर्भर भारत और मेक-इन-इंडिया के तहत भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के…
दुबई तट पर ईरान के ड्रोन हमले में कुवैत का तेल टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया…
असम में 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांगजनों के लिए घर…
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग द्वारा बड़ी संख्या में प्रशासनिक और…
बिहार में आज सुबह नालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मघडा शीतलाष्टमी मंदिर में धार्मिक…