भारत

संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू

संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू होकर 21 अगस्‍त तक चलेगा। इस दौरान कुल 21 बैठकें होंगी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह संसद का पहला सत्र है।

मॉनसून सत्र के दौरान 17 विधेयकों पर चर्चा और उनके पारित होने की उम्‍मीद है। इन विधेयकों में जन विश्‍वास प्रावधानों में संशोधन विधेयक 2025, राष्‍ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025 और मर्चेंट शिपिंग विधेयक 2024 सहित अन्‍य महत्‍वपूर्ण विधेयक शामिल हैं। इसके अलावा बिल ऑफ लैंडिंग विधेयक 2024, समुद्री मार्ग परिवहन विधेयक 2024, तटीय नौवहन विधेयक 2024, भारतीय बंदरगाह विधेयक 2025 और आयकर विधेयक 2025 पर भी चर्चा होने की संभावना है। सरकार ने कहा है कि वह संसद में उठाए जाने वाले सभी महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर नियम के अनुसार चर्चा करने के लिए तैयार है।

संसदीय कार्यमंत्री किरन रि‍जिजू ने बताया कि सत्र के दौरान निपटाये जाने वाले महत्‍वपूर्ण विधायी और अन्य कार्य तय कर लिये गये हैं। संसद सत्र से पहले कल सरकार ने दोनों सदनों की सुचारू कार्यवाही सुनिश्चित करने में सहयोग के लिये सर्वदलीय बैठक बुलाई। लोकसभा और राज्‍य सभा में विभिन्‍न दलों का प्रतिनिधित्‍व करने वाले सदन नेताओं ने इस बैठक में भाग लिया।

बैठक के बाद किरन रिजिजू ने संवाददाताओं को बताया कि बैठक बहुत ही रचनात्‍मक रही और सदन नेताओं ने विभिन्‍न मुद्दों पर अपनी पार्टी का रुख सामने रखा। किरन रिजिजू ने कहा कि सरकार ऑपरेशन सिंदूर जैसे महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर संसद में चर्चा के लिए पूरी तरह स्‍पष्‍ट है।

कांग्रेस नेता गौरव गो‍गोई ने राष्‍ट्रपति ट्रंप के दावे, पहलगाम आतंकी हमला और बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण मुद्दे पर सदन में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के वक्‍तव्‍य की मांग की।

हम सदन के अंदर भारतीय सेना को एकजुट होकर हम अपना समर्थन दें, अपना धन्‍यवाद दें। लेकिन उसके पश्‍चात जो घटनाक्रम हुआ है उसको लेकर प्रधानमंत्री मोदी जी को इस विषय पर प्रकाश डालना बहुत जरूरी होगा, क्‍योंकि जो बयान आज अमरीका के राष्‍ट्रपति से आ रहे हैं वों कहीं न कहीं भारत की गरिमा, भारत की सेना के शौर्य पर सवाल उठाता है।

Editor

Recent Posts

यूनेस्को ने भारत के तीन नए स्थलों को विश्व धरोहरों की अस्थायी सूची में शामिल किया

यूनेस्को के विश्व धरोहर केंद्र ने भारत के तीन नए स्थलों को विश्व धरोहरों की…

2 घंटे ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत में हस्तक्षेप करने से इनकार किया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका…

2 घंटे ago

भारत मंडपम में 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी…

2 घंटे ago

भारतीय सेना का सर्वोच्च स्तरीय द्विवार्षिक मंच सेना कमांडरों का सम्मेलन आज से शुरू

भारतीय सेना का सर्वोच्च स्तरीय द्विवार्षिक मंच सेना कमांडरों का सम्मेलन आज से शुरू हो…

2 घंटे ago

भारत ने अपुष्ट आरोपों के आधार पर चुनिंदा देशों को निशाना बनाने के लिए मानवाधिकारों के राजनीतिक इस्तेमाल का विरोध किया

भारत ने अपुष्ट आरोपों के आधार पर चुनिंदा देशों को निशाना बनाने के लिए मानवाधिकारों…

4 घंटे ago