बिज़नेस

अप्रैल 2024 (वित्त वर्ष 2024-25) के लिए भारत सरकार के खातों की मासिक समीक्षा

अप्रैल 2024 के महीने के लिए भारत सरकार के मासिक खाते को समेकित किया गया है और रिपोर्ट प्रकाशित की गई हैं। भारत सरकार को अप्रैल 2024 के लिए 2,13,334 करोड़ रुपये (कुल प्राप्तियों के संगत बजट अनुमान 2024-25 का 6.9 प्रतिशत) प्राप्त हुए, जिसमें 1,84,998 करोड़ रुपये कर राजस्व (केंद्र को शुद्ध), 27,295 करोड़ रुपये गैर-कर राजस्व और 1,041 करोड़ रुपये गैर-ऋण पूंजी प्राप्तियां शामिल हैं, जो ऋणों की वसूली के परिणामस्वरूप हैं।

इस अवधि तक भारत सरकार द्वारा करों के हिस्से के हस्तांतरण के रूप में राज्य सरकारों को 69,875 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10,735 करोड़ रुपये अधिक है। भारत सरकार द्वारा किया गया कुल व्यय 4,23,470 करोड़ रुपये (संबंधित बजट अनुमान 2024-25 का 8.9 प्रतिशत) है, जिसमें से 3,24,235 करोड़ रुपये राजस्व खाते पर और 99,235 करोड़ रुपये पूंजी खाते पर है। कुल राजस्व व्यय में से 1,28,263 करोड़ रुपये ब्याज भुगतान के कारण और 19,407 करोड़ रुपये प्रमुख सब्सिडी के परिणामस्वरूप है।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…

5 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों की विपणन पद्धतियों के वैधानिक नियमन की आवश्‍यकता की जांच के लिए केंद्र सरकार को समिति गठित करने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने डॉक्‍टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्‍य फायदों सहित फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों…

5 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…

5 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने युवा नेतृत्व वाले क्षय रोग उन्मूलन प्रयासों को गति देने के लिए जोश टीमों का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

5 घंटे ago

भारत ने 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय ऊर्जा सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा पर बल दिया

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…

6 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा तीन पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…

6 घंटे ago