भारत

जम्‍मू-कश्‍मीर में कल पंद्रह हजार से ज्‍यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किए

दक्षिण कश्मीर में श्री अमरनाथ जी की वार्षिक तीर्थयात्रा धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ सुचारू रूप से चल रही है। 52 दिवसीय अमरनाथ जी यात्रा इस वर्ष 19 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के शुभ अवसर पर समाप्त होगी।

श्री अमरनाथ तीर्थयात्रा शुरू होने के बाद से 28,534 तीर्थयात्रियों ने प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिव लिंग के दर्शन किए हैं। यात्रा के सुचारू संचालन के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पिछले कई वर्षों से पवित्र गुफा का दर्शन करने वाले कुछ यात्रियों ने कहा कि इस बार व्यवस्थाएं काफी बेहतर हैं उन्होंने कश्मीर के स्थानीय लोगों द्वारा दिखाए गए आतिथ्य भाव पर भी प्रसन्नता व्यक्त की। इस बीच, छह हजार 461 यात्रियों का एक नया जत्था आज तड़के जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से रवाना हुआ।

इस बीच जम्‍मू-कश्‍मीर में कल पंद्रह हजार से ज्‍यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। यात्रा के दूसरे दिन दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्‍या 28 हजार तक पहुंच चुकी है। छह हजार चार सौ 61 श्रद्धालुओं का चौथा जत्‍था आज जम्‍मू स्थित, भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हो चुका है।

Editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस वर्ष सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति से कक्षा 6 के विद्यार्थियों को छूट देने पर विचार करने को कहा

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…

3 घंटे ago

अमेरिका ने भारत और 19 अन्य देशों से आयातित विशेष दवाओं पर टैरिफ हटाया

अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…

3 घंटे ago

भारत ने रोम में COFO 28 में वन एवं भू-दृश्य पुनर्स्थापन पहलों को प्रदर्शित किया

भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…

4 घंटे ago

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

15 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

16 घंटे ago