आज का अखबार हिंदी 1 जुलाई 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

तीन नये आपराधिक कानूनों के आज से लागू होने का समाचार सभी अखबारों के मुख पृष्‍ठ पर है। अमर उजाला की सुर्खी है- अंग्रेजों के बनाये कानून अब इतिहास, नई आपराधिक संहिता लागू, गंभीर अपराधों में घर बैठे होगी एफआईआर। दैनिक जागरण लिखता है- आज से नये कानून में दर्ज होंगे अपराध, जल्‍द निपटेंगे केस, मिलेगा त्‍वरित न्‍याय।

देश की सीमाओं पर बनेगी 15 हजार पांच सौ बीस किलोमीटर की सडकें। राजस्‍थान पत्रिका के अनुसार केन्‍द्र सरकार सीमाओं की सुरक्षा के लिए महत्‍वपूर्ण बॉर्डर रोड नेटवर्क कर रही तैयार, एक लाख करोड रुपये का होगा निवेश।

जनरल उपेन्‍द्र द्विवेदी के नये सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने को दैनिक ट्रिब्‍यून सहित कई अखबारों ने दिया है।

आईसीसी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में खिताबी जीत के बाद टीम इंडिया पर इनामों की बौछार और दिग्‍गज खिलाडियों का खेल से सन्‍यास भी समाचार-पत्रों की सुर्खी बना है। नवभारत टाइम्‍स के शब्‍द हैं- रोहित, कोहली और जडेजा ने चैंपियन बनकर टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से कहा अलविदा।

बिहार के जमुई से विधायक 33 वर्षीय श्रेयसी सिंह ओलंपिक में निशानेबाजी स्‍पर्धा में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्‍व।

Editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस वर्ष सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति से कक्षा 6 के विद्यार्थियों को छूट देने पर विचार करने को कहा

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…

3 घंटे ago

अमेरिका ने भारत और 19 अन्य देशों से आयातित विशेष दवाओं पर टैरिफ हटाया

अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…

3 घंटे ago

भारत ने रोम में COFO 28 में वन एवं भू-दृश्य पुनर्स्थापन पहलों को प्रदर्शित किया

भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…

3 घंटे ago

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

15 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

16 घंटे ago