भारत

UPSC सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2026 में तीन नए जोड़े गए केंद्रों को 23,000 से अधिक उम्मीदवारों ने चुना

सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2026 के परीक्षा केंद्रों पर भीड़ कम करने के प्रयास में, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भुवनेश्वर, कानपुर और मेरठ में तीन नए परीक्षा केंद्र आरंभ किए हैं। इन केंद्रों के जुड़ने से प्रारंभिक परीक्षा के लिए केंद्रों की कुल संख्या 80 से बढ़कर 83 हो गई है। लगभग 23,000 उम्मीदवारों ने इन नए केंद्रों के लिए आवेदन किया है, जिससे सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2026 के लिए आस-पास के केंद्रों पर भीड़ कम हो गई है।

संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने इस पहल पर विचार व्यक्त करते हुए कहा, “हमारा उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को उम्मीदवारों के लिए अधिक सुगम, सुलभ और प्रभावी बनाना है। तीन नए केंद्रों को जोड़ने का उद्देश्य भीड़भाड़ को कम करना और उम्मीदवारों को अधिक सुविधा प्रदान करना है। इसके अलावा, दिव्यांग उम्मीदवारों को उनके पसंदीदा परीक्षा केंद्र आवंटित करके, आयोग भौगोलिक और भौतिक बाधाओं को दूर करने के लिए सक्रिय रूप से प्रयासरत है ताकि यूपीएससी की यात्रा सभी के लिए वास्तव में सुलभ और समावेशी हो सके।”

भुवनेश्वर में नए केंद्र की स्थापना से कटक पर दबाव अत्यधिक कम हो गया है। सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा – 2026 के लिए भुवनेश्वर केंद्र को 10,656 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार, कानपुर केंद्र के जुड़ने से लखनऊ पर दबाव कम हुआ है। कानपुर में नए केंद्र के लिए 6,938 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, मेरठ केंद्र की स्थापना से आसपास के क्षेत्रों के उम्मीदवारों को लाभ हुआ है और गाजियाबाद पर निर्भरता कम हुई है। मेरठ में नए केंद्र के लिए 5,902 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

संघ लोक सेवा आयोग ने विशिष्ट दिव्यांगता वाले व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) के लिए समावेशिता और सुलभता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। संशोधित व्यवस्था के तहत, यह सुनिश्चित किया गया है कि दिव्यांग उम्मीदवार को विद्यमान केंद्रों की क्षमता से अधिक होने पर भी और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त क्षमता सृजित करके भी उनकी पसंद का केंद्र मिले। परिणामस्वरूप, अकेले दिल्ली क्षेत्र में लगभग 805 दिव्यांग उम्मीदवारों को उनकी पसंद का केंद्र मिला।

इस वर्ष सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2026 के लिए यूपीएससी को कुल 8,19,372 आवेदन प्राप्त हुए हैं। परीक्षा संबंधी बुनियादी ढांचे को और सुदृढ़ करने के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने सीएसपी-2026 आवेदन पत्र में एक ड्रॉपडाउन विकल्प जोड़ा है, जिससे उम्मीदवार अपने पसंदीदा निकटवर्ती शहरों का चयन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया से प्राप्त डेटा उम्मीदवारों की प्राथमिकताओं के सर्वेक्षण के रूप में कार्य करेगा और भविष्य में अतिरिक्त परीक्षा केंद्र स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान करने में सहायक होगा।

ये पहलें समकालीन आवश्यकताओं के अनुरूप अपनी प्रक्रियाओं को विकसित करने के लिए संघ लोक सेवा आयोग के निरंतर प्रयासों को दर्शाती हैं, साथ ही निष्पक्षता, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों को बनाए रखती हैं।

Editor

Recent Posts

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज भारत का सामना जापान से

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज भारत का सामना जापान से होगा। मोहाली…

4 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा- ईरान युद्ध ने मध्यावधि चुनाव को प्रभावित किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान में आठ महीने से जारी…

4 घंटे ago

सरकार ने निम्‍न गुणवत्‍ता वाली दवाओं का निर्माण लाइसेंस तत्काल निलंबित करने का प्रस्ताव रखा

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में दवाओं की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने…

4 घंटे ago

CCI ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ कारोबार के अधिग्रहण और अन्य संबंधित लेन-देन को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ…

5 घंटे ago

CCI ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कुछ प्रतिभूतियों की सदस्यता लेने को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट…

5 घंटे ago

भारत-कनाडा रक्षा संवाद का पहला संस्करण आयोजित हुआ

भारत-कनाडा रक्षा संवाद का पहला संस्करण 3 नवंबर, 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया…

5 घंटे ago