बलूचिस्तान के सुराब जिले में कल पाकिस्तानी वायु सेना के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित 30 से अधिक आम नागरिक मारे गए और कई घायल हो गए। बलूचिस्तान गणराज्य समूह ने दावा किया कि बमबारी और गोलीबारी में परिसंपत्ति को भी नुकसान हुआ।
समूह ने सुरक्षा बलों पर घायल नागरिकों को हिरासत में लेने तथा राहत और बचाव अभियान रोकने का आरोप लगाया। सैनिकों द्वारा अस्पतालों की घेराबंदी और चिकित्सकों पर दबाव डालने का आरोप लगाया गया है। कुछ घायलों की मौत उपचार न मिलने के कारण हुई। ड्रोन और कोबरा गनशिप हेलीकॉप्टर इलाके में गश्त करते दिखाई दिए। इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
बलूचिस्तान गणराज्य ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस स्थिति का संज्ञान लेने तथा बलोच नागरिकों के जीवन और मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए हस्तक्षेप करने का आह्वान किया है। पिछले एक दशक में, कबायली इलाकों में पाकिस्तान सेना के हवाई हमले और बमबारी में अनेक नागरिक मारे गए हैं। मानवाधिकार समूहों ने इन हमलों की कड़ी आलोचना की है। पाकिस्तान का अपने ही लोगों पर सैन्य बल इस्तेमाल का इतिहास रहा है।
डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज ओडेंस में शुरू हो रहा है। दो ओलंपिक पदक विजेता…
निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के प्रयास…
केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर लाभ को अधिकतम खुदरा मूल्य के 30% तक…
सरकार ने राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार कर लिया है। ये वैश्विक स्तर…
भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़…
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में कल नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश के दौरान…