चुनाव

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 62 दशमलव तीन सात प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 102 लोकसभा सीटों पर कल 62 दशमलव तीन सात प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है। मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा और तमाम क्षेत्रों के मतदाताओं ने गर्मी के बावजूद उत्साहपूर्वक भाग लिया। वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल, किरेन रिजिजू, डॉ जितेंद्र सिंह, संजीव बालियान सहित भाजपा नेता तमिलिसाई सौंदरराजन और जितिन प्रसाद, कांग्रेस नेता गौरव गोगोई, कार्ति चिदंबरम और नकुल नाथ और डी.एम.के. के दयानिधि मारन पहले चरण के प्रमुख उम्मीदवार थे।

पश्चिम बंगाल की तीन लोकसभा सीटों पर 77 दशमलव पांच सात प्रतिशत से अधिक, उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर 58 दशमलव चार नौ प्रतिशत से अधिक, बिहार की चार सीटों पर 48 प्रतिशत से अधिक, राजस्थान की आठ संसदीय सीटों पर करीब 57 प्रतिशत, महाराष्ट्र की पांच सीटों पर लगभग 55 प्रतिशत, असम की पांच सीटों पर करीब 72 प्रतिशत और तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ। उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर करीब 54 प्रतिशत और छत्तीसगढ़ की एक सीट पर लगभग 63 प्रतिशत मतदान हुआ। त्रिपुरा की एक लोकसभा सीट पर करीब 80 प्रतिशत मतदान हुआ।

मध्‍य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कुल छह संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में 67 दशमलव शून्‍य आठ प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। छिंदवाडा में सबसे अधिक 79 दशमलव एक आठ प्रतिशत मतदान हुआ जबकि सीधी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए सबसे कम 55 दशमलव एक नौ प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। मंडला और बालाघाट में भी 70 प्रतिशत से अधिक लोगों ने मतदान किया। कुछ नक्‍सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदाताओं ने इतिहास रच दिया।

जम्‍मू-कश्‍मीर के पांच जिलों- डोडा, कठुआ, किश्‍तवाड, रामबन और उधमपुर में खराब मौसम के बावजूद मतदान जारी रहा। उधमपुर, कठुआ लोकसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्वक संपन्‍न हुआ। इस क्षेत्र में लगभग 68 दशमलव 27 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया। पांच जिलो में 16 लाख 23 हजार मतदाताओं के लिए 2 हजार 6 सौ 37 मतदान केन्‍द्र बनाए गये थे। ग्‍यारह हजार से अधिक मतदानकर्मी ड्यूटी पर लगाए गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शानदार प्रतिक्रिया मिली है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने वोट डालने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

Editor

Recent Posts

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में…

11 घंटे ago

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली में ऑस्ट्रिया के चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्‍टॉकर के…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख…

14 घंटे ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता…

16 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य…

16 घंटे ago