insamachar

आज की ताजा खबर

More than five hundred and fifty illegal immigrants were detained in large scale operations in Gujarat
भारत

गुजरात में बड़े पैमाने पर चलाए गए अभियानों में साढे पांच सौ से अधिक अवैध अप्रवासियों को हिरासत में लिया गया

गुजरात में आज अहमदाबाद और सूरत में चलाए गए अभियानों में पांच सौ 50 से अधिक अवैध अप्रवासियों को हिरासत में लिया गया। अहमदाबाद में अवैध रूप से रह रहे चार सौ 50 से अधिक अप्रवासियों को आज सुबह पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनमें मुख्य रूप से बांग्लादेश के लोग शामिल हैं। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के संयुक्त पुलिस आयुक्त शरद सिंघल ने बताया कि चार सौ 57 घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है।

सूरत में भी व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया और सौ से अधिक बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया। ये लोग फर्जी दस्तावेजों के जरिए वर्षों से शहर में रह रहे थे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *