भारत

बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच अब तक साढे चार हजार से अधिक भारतीय विद्यार्थी स्वदेश लौटे

बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच अब तक साढे चार हजार से अधिक भारतीय विद्यार्थी स्वदेश लौट चुके हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि ढाका में भारतीय उच्‍चायोग सीमा चौकी तक भारतीय नागरिकों की सुरक्षित यात्रा का प्रबंध कर रहा है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि नेपाल के 500, भूटान के 38 और मालदीव का एक विद्यार्थी भी बांग्लादेश से भारत पहुंचा है। उच्‍चायोग और उप-उच्‍चायोग भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए स्‍थानीय प्राधिकरणों के लगातार संपर्क में है। बांग्लादेश के विभिन्‍न विश्वविद्यालयों में शेष विद्यार्थियों और भारतीय नागरिकों से भी नियमित संपर्क रखा रहा है।

मंत्रालय ने आगे कहा कि पिछले दो दिन से ढाका में भारतीय उच्‍चायोग तथा चटगांव, राजशाही, सिलहट और खुलना में उप-उच्‍चायोग भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी में सहयोग कर रहे हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच विमान सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ढाका में भारतीय उच्‍चायोग बांग्लादेश के नागरिक उड्डयन प्राधिकरणों और वाणिज्यिक एयरलाइंस के साथ समन्वय कर रहा है।

Editor

Recent Posts

नीति आयोग ने “व्यापार निगरानी तिमाही” का छठा संस्करण जारी किया

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने 13 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में वित्त…

19 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत और दो अन्य सरकारी भवनों वाले सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 तथा…

3 घंटे ago

बजट सत्र का पहला चरण आज संपन्न, संसद के दोनों सदनों की बैठक नौ मार्च से फिर शुरू होगी

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। यह 9 मार्च को…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मिया अमोर मोटली को बारबाडोस के चुनावों में उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार…

4 घंटे ago