अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर, नए उम्मीदवार के रूप में कमला हैरिस का समर्थन किया

अमेरिका के राष्ट्रपति जो. बाइडन ने राष्‍ट्रपति चुनाव से नाम वापस ले लिया है। चुनाव नवंबर में होना है। जो. बाइडन ने कल रात अपने सोशल मीडिया पोस्‍ट में यह घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि अमरीका के राष्‍ट्रपति के रूप में काम करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्‍मान रहा। उन्‍होंने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी और राष्‍ट्र हित में यह उनकी प्राथमिकता है कि राष्‍ट्रपति के रूप में शेष कार्यकाल अपना कर्तव्‍य पूरा करने में लगाए।

जो. बाइडन ने कहा कि वे इस सप्‍ताह बाद में अपने निर्णय के बारे में विस्‍तार से राष्‍ट्र को संबोधित करेंगे। उन्‍होंने राष्‍ट्रपति पद की उम्‍मीदवारी के लिए उप-राष्‍ट्रपति कमला हैरिस के नाम का अनुमोदन किया और असाधारण सहयोगी के रूप में साथ काम करने के लिए उनका आभार व्‍यक्‍त किया।

28 जून को पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी उम्‍मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के साथ बहस के बाद से जो.बाइडन पर अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का दबाव बढ़ता जा रहा था। इस समय कोविड ग्रस्त होने के कारण वे अपने घर में अलग थलग रह रहे हैं।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

14 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में ₹13,000 करोड़ से ज़्यादा की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज चेन्नई, तमिलनाडु में ₹13,000 करोड़ से ज़्यादा की विभिन्न विकास…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

17 घंटे ago