निर्वाचन आयोग ने कहा है कि बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत अब तक सात करोड़ आठ लाख से अधिक गणना प्रपत्र प्राप्त हो चुके हैं जो कुल मतदाताओं का 89 दशमलव सात प्रतिशत है। पुनरीक्षण अभियान के केवल आठ दिन शेष हैं और राज्य में मतदाता-सूची का मसौदा पहली अगस्त को प्रकाशित किया जाना है। इस संबंध में राज्य के दो सौ 61 शहरी निकाय संस्थानों के पांच हजार 683 वार्डों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। आयोग ने यह भी कहा कि जो लोग अस्थाई रूप से राज्य से बाहर चले गए हैं, वे भी आयोग की वेबसाईट या फिर ईसीआईनेट ऐप पर अपना फॉर्म जमा करा सकते हैं। मतदाता आयोग की वेबसाईट या ईसीआईनेट ऐप पर अपने आवेदन-फॉर्म की स्थिति की जानकारी भी ले सकते हैं।
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर-आई.आर.जी.सी. ने बहरीन में अमरीकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और…
वेलिंगटन में भारत के साथ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे दिन मेजबान न्यूजीलैंड ने…
मध्य प्रदेश के इंदौर में अनुपमा रामचंद्रन ने कल लगातार दूसरी बार विश्व महिला स्नूकर…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले वर्ष देशवासियों से की अपील के बाद सोने की खरीद…
भारत और कनाडा के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के लिए वार्ता का छठा…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज ईटानगर में अरुणाचल प्रदेश की कानून-व्यवस्था,…