लखनऊ के लोक बंधु अस्पताल की दूसरी मंजिल पर कल रात भीषण आग लगने पर दो सौ से अधिक रोगियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मरीजों का तुरंत उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक स्थिति का जायजा लेने कल रात ही घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अस्पताल के कर्मचारियों और आपात सेवाओं की त्वरित कार्रवाई से रोगियों को सुरक्षित निकाला जा सका।
लोकबंधु हॉस्पिटल में द्वितीय तल पर धुंआ देखा गया था। उसके बाद मरीजों को शिफ्ट करना प्रारंभ किया गया। सभी मरीजों को रेसक्यु कर लिया गया लगभग दो सौ मरीज थे और कोई हताहत नहीं हुआ है।
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि सभी रोगियों को अन्य अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। किसी की जानमाल का खतरा नहीं है किसी की कोई डेथ नहीं हुई है किसी को कोई इंजरी नहीं है। आग को देखते ही तुरंत यहां एम्बुलेंस बडी मात्रा में बुला लिया गए थे। मैक्सिमम पेशेंट शिफ्ट हो चुके हैं। उन अस्पतालों के प्रबंधन से भी बात हो गई है कि उनका वो ध्यान रखेंगे और वो फायर पर कंट्रोल पा चुके है।
सचिव, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी), भारत सरकार ने 06.03.2026 को नई दिल्ली में…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…
इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…
भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…
नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…