हिमाचल प्रदेश आज अपना 78वां स्थापना दिवस मना रहा है। 15 अप्रैल 1948 को 30 छोटी-बड़ी रियासतों को मिलाकर राज्य का गठन किया गया था। इस वर्ष स्थापना दिवस समारोह चंबा जिले की जनजातीय पांगी घाटी के मुख्यालय किल्लार में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। इस अवसर पर राज्य की समृद्ध विरासत से जुड़े कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल दिवस पर आज हिमाचल प्रदेश के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। एक्स पर पोस्ट में उन्होंने कहा: “हिमाचल दिवस की राज्य के सभी लोगों को अनेकानेक शुभकामनाएं। गौरवशाली संस्कृति के लिए विख्यात इस प्रदेश के मेरे भाई-बहन अपने परिश्रम, प्रतिभा और पराक्रम के लिए जाने जाते हैं। यह विशेष अवसर आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और आरोग्य लेकर आए, साथ ही हमारी देवभूमि को प्रगति के पथ पर अग्रसर करे, यही कामना है।”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व राइनो दिवस के अवसर पर शानदार एक-सींग वाले राइनो…
भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल -जेएएसडीएफ के बीच जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण -एनएचएआई और सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड -एसएसएनएल ने गुजरात में…
एंजेलिका विन्ज़िग और ऑस्ट्रिया के राफेल स्टैनकनेली के नेतृत्व में यूरोपीय संसद की उद्योग, अनुसंधान…
ओपेक-भारत ऊर्जा संवाद की सातवीं उच्च स्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री…
मौसम विभाग ने आज तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश…