भारत

इस वर्ष अब तक दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा की

श्री अमरनाथ जी यात्रा, पहलगाम और बालतल मार्ग से शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से जारी है। इस महीने की तीन तारीख को शुरू हुई श्री अमरनाथ यात्रा रक्षा बंधन, श्रावण पूर्णिमा के दिन 9 अगस्‍त को सम्‍पन्‍न होगी।

38 दिवसीय श्री अमरनाथ जी यात्रा के पहले 11 दिनों दौरान कल शाम तक पवित्र गुफा में शिवलिंगम के दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या दो लाख से अधिक हो गई है। देशभर से यात्री पवित्र गुफा में शिवलिंगम के दर्शन के लिए कश्मीर आने पर अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं। वे पवित्र गुफा की ओर जाने वाले बालतल और पहलगाम रास्‍तों से जुडे क्षेत्रों में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के अलावा सभी प्रकार की व्यवस्थाओं और सुविधाओं से संतुष्ट हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दो लाख का आंकड़ा पार करना उन सभी भक्‍तों के लिए एक उपलब्धि बताया है जो देवता की खोज और अनुभव के लिए जीवन इस यात्रा के लिए घरों से निकल रहे हैं।

Editor

Recent Posts

राष्ट्र आज जलियांवाला बाग के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्र आज वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड…

3 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न हो…

4 घंटे ago

डॉनल्‍ड ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्‍य को बंद करने के आदेश के बाद, अमरीकी सेना आज से ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी शुरू करेगी

हॉर्मुज जलमडरुमध्‍य को ब्‍लॉक करने की राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…

4 घंटे ago

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

18 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

22 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

22 घंटे ago