भारत

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और केन्याई समकक्ष ने संयुक्त रूप से भारत-अफ्रीका स्मारक स्तंभ का अनावरण किया

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और केन्या की रक्षा मंत्रिमंडल सचिव (रक्षा मंत्री) रोसलिंडा सोइपन तुया, ईजीएच ने 23 जून, 2025 को केन्या के ताइता तवेटा काउंटी के माइल 27 पर भारत-अफ्रीका स्मारक स्तंभ का संयुक्त रूप से अनावरण किया। इस समारोह में उन अविदित भारतीय और अफ्रीकी सैनिकों की वीरता एवं सर्वोच्च बलिदान को सम्मानपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिन्होंने पहले विश्व युद्ध के दौरान पूर्वी अफ्रीकी क्षेत्र में अपने प्राणों का बलिदान दे दिया था।

केन्या स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा इस पहल की परिकल्पना की गई थी और इसे भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के सौजन्य से उपलब्ध कराए गए वित्तीय सहयोग से पूरा किया गया है। यह परियोजना केन्याई रक्षा बलों और ताइता तवेता काउंटी के अधिकारियों के साथ निकट समन्वय में क्रियान्वित की गई है।

यह स्तंभ न केवल अमर शहीदों की स्मृति का सम्मान करता है, बल्कि यह दोनों देशों के समृद्ध व परस्पर जुड़े हुए सैन्य इतिहास का भी प्रमाण है। यह पहल भारत तथा केन्या के मध्य रक्षा साझेदारी को और भी सशक्त बनाती है, जो आपसी सम्मान, साझा मूल्यों व शांति एवं वैश्विक सुरक्षा के प्रति साझा वचनबद्धता पर केंद्रित है।

इस कार्यक्रम में केन्याई रक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी, ताइता तवेता काउंटी के गणमान्य व्यक्ति, भारतीय रक्षा मंत्रालय का प्रतिनिधिमंडल और राजनयिक तथा सैन्य संगठनों से जुड़े हुए सदस्य उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

भारत और म्यांमार ने पहली त्रि-सेवा संयुक्त एचएडीआर अभ्यास ‘राहत मित्र’ की शुरुआत की

भारत और म्यांमार ने 5 नवंबर 2026 को चेन्नई में पहली द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता…

10 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर से सम्मानित किया

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर से…

11 घंटे ago

रेलवे दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 18 हजार विशेष रेलगाड़ियां चला रहा

रेलवे दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 18 हजार विशेष…

11 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने सात राज्यों में SIR के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं करा पाने वाले मतदाताओं दिया एक और मौका

निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं…

11 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया।…

12 घंटे ago

सरकार ने 2026-27 के लिए OMSS (D) के तहत चावल की बिक्री का लक्ष्य 25 LMT से दोगुना करके 50 LMT किया

भारत सरकार खाद्य अनाजों, विशेष रूप से चावल की कीमतों पर कड़ी नज़र रख रही…

12 घंटे ago