रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। वह 21 जुलाई, 2024 को कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती पर पटना में आयोजित वीर नारी सम्मान समारोह में बोल रहे थे।
संजय सेठ ने कहा कि आज के डिजिटल युग में सरकार ऐसा प्रयास कर रही है ताकि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक समय में उन तक पहुंचे और कोई भी व्यक्ति इन उपायों से वंचित न रहने पाए।
रक्षा राज्य मंत्री ने कारगिल युद्ध में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी बहादुर लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन बहादुर माताओं को नमन किया जिन्होंने ऐसे बहादुर पुत्रों को जन्म दिया जो राष्ट्र के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
रक्षा राज्य मंत्री ने इन सैनिकों के परिवारों की बहादुर महिलाओं को प्रेरणा का स्रोत बताते हुए कहा कि इन महिलाओं के साहस, दृढ़ संकल्प, मौन बलिदान और देशभक्ति की भावना से हमारी भावी पीढ़ियां साहस एवं देशभक्ति के लिए प्रेरित होती रहेंगी।
सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सभी…
भारतीय नौसेना का एक प्रमुख गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंड को तंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा।…
भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, पत्तन, पोत परिवहन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक,…
रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अगली पीढ़ी की अमृत भारत रेलगाडियों के…