भारत

अंतरिक्ष स्थितिजन्य जागरूकता (SSA) के लिए ARIES और BEL के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये

उपग्रहों और उनके उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अंतरिक्ष स्थित वस्तुओं, खास तौर से पृथ्वी के पास की वस्तुओं और कृत्रिम उपग्रहों पर नज़र रखने के लिए इमेज प्रोसेसिंग तकनीक, डेटा एनालिटिक्स समाधान के लिए सॉफ्टवेयर के साथ-साथ उपकरण और प्रयोगशालाएं जल्द ही विकसित की जाएंगी। ट्रैकिंग के इस तरह के अभ्यास को अंतरिक्ष स्थितिजन्य जागरूकता (एसएसए) कहा जाता है।

आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशनल साइंसेज (एआरआईईएस), नैनीताल, केन्द्र सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के तहत एक स्वायत्त संस्थान है, जिसने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों पर सहयोग करने के लिए नवरत्न रक्षा पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर, विशेष रूप से एसएसए पर ध्यान केंद्रित करते हुए, हस्ताक्षर किए हैं।

यह भारत सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक-इन-इंडिया’ पहलों के अनुरूप भारत की अंतरिक्ष स्थितिजन्य जागरूकता और तकनीकी क्षमताओं को आगे बढ़ाने में एक अहम कदम है। अंतरिक्ष में वस्तुओं के बीच किसी भी संभावित भिड़ंत की भविष्यवाणी, चेतावनी और इससे बचने के लिए एसएसए की जारूरत होती है।

इस एमओयू के हिस्से के रूप में, एआरआईईएस और बीईएल इस उद्देश्य के लिए एआरआईईएस की अत्याधुनिक दूरबीनों जैसे 4एम इंटरनेशनल लिक्विड मिरर टेलीस्कोप (आईएलएमटी) के अवलोकनों का इस्तेमाल करेंगे। दोनों संगठन संयुक्त रूप से डेटा एनालिटिक्स समाधान के लिए इमेज प्रोसेसिंग तकनीक और सॉफ्टवेयर विकसित करेंगे। वे उपकरणों और प्रयोगशालाओं के विकास पर भी सहयोग करेंगे। एसएसए में क्षमता निर्माण के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। एरीज अंतरिक्ष में मौसम के बारे में अपनी विशेषज्ञता भी साझा करेगा।

इस समझौता ज्ञापन पर बीईएल की गाजियाबाद इकाई में प्रोफेसर दीपांकर बनर्जी, निदेशक, एरीज और रश्मि कथूरिया, जीएम (एससीसीएस) और यूनिट हेड ने एरीज से डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. टी.एस. कुमार और डॉ. एस. कृष्ण प्रसाद और बीईएल से वरिष्ठ अधिकारी भानु प्रकाश श्रीवास्तव, निदेशक (ओयू), अनूप कुमार राय, सीएस (सीआरएल-जीएडी) और पुनीत जैन, एजीएम (मार्केटिंग) की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए।

Editor

Recent Posts

रक्षा सचिव ने वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (DSSC) के 81वें स्टाफ कोर्स के दीक्षांत समारोह में भाग लिया

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी)…

8 घंटे ago

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक 10 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने 1999 के कारगिल युद्ध के नायक कर्नल सोनम वांगचुक (एमवीसी) के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महावीर चक्र से सम्मानित और 1999 के कारगिल युद्ध के…

9 घंटे ago

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ है, महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश के स्वतंत्रता…

10 घंटे ago

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए संकल्‍प पत्र जारी किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल…

10 घंटे ago

भारत और अमरीका ‘पैक्स सिलिका’ के अंतर्गत सहयोग बढ़ाने और व्यापक आर्थिक तथा तकनीकी संबंधों को विस्तार देने पर सहमत हुए

भारत और अमरीका पैक्स सिलिका के अंतर्गत सहयोग को बढ़ाने और एआई तथा महत्वपूर्ण खनिजों…

10 घंटे ago