भारत

दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए NIEPVD देहरादून और छह संस्थानों के बीच एमओयू हुए

राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी), देहरादून (दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग – डीईपीडब्ल्यूडी, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत) ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) सहित छह संस्थानों के साथ महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर सचिव (दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग) राजेश अग्रवाल ने कहा, “आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है और हमें विश्वास है कि इन समझौतों का सकारात्मक प्रभाव निकट भविष्य में दिव्यांगजनों के जीवन में स्पष्ट दिखाई देगा।” यह साझेदारी आवश्यक संसाधनों और सहायता तक पहुंच सुनिश्चित करके दिव्यांगजनों की क्षमताओं और कल्याण को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (हल्द्वानी), राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) हरिद्वार, मैक्स अस्पताल देहरादून, गैर सरकारी संगठन प्रथम (मुंबई), राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ (एनएबी) दिल्ली और टॉर्चिट प्राइवेट लिमिटेड (अहमदाबाद) सहित अन्य संस्थानों के साथ हुए समझौता ज्ञापनों का उद्देश्य दिव्यांगजनों के कल्याण और उत्थान को बढ़ावा देना है।

यह साझेदारी आधुनिक प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मनोवैज्ञानिक सहायता, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षा, प्रौद्योगिकी तक आसान पहुंच, आधुनिक शिक्षण-अधिगम सामग्री का उपयोग और विशेष शिक्षा में कार्यरत शिक्षकों के लिए तकनीकी प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगी।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 के दौरान माल ढुलाई और यात्री परिवहन दोनों क्षेत्रों में…

2 घंटे ago

ICAR द्वारा विकसित सोयाबीन की उन्नत किस्मों NRC 200 68 और NRC 200 70 की उत्पादन क्षमता का आकलन किया गया

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर ने 9 अक्टूबर 2026…

2 घंटे ago

UPI पर ग्राहक से व्यापारी के बीच दो हजार रुपए से अधिक के लेने–देन पर यूपीआई मर्चेंट डिस्‍काउंट दीपावाली के बाद लागू

यूपीआई पर ग्राहक से व्यापारी के बीच दो हजार रुपए से अधिक के लेने-देन पर…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम’ को संबोधित करते हुए कहा, भारत की प्रगति सामूहिक विकास और साझा अवसरों पर टिकी हुई है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित किया।…

2 घंटे ago

भारत ने पहली बार बिम्सटेक गृह मंत्रियों की बैठक की मेजबानी की

भारत, नई दिल्‍ली में बहुपक्षीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी क्षेत्र…

2 घंटे ago

IMF ने 2026-27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7% किया

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वर्तमान और आगामी वित्तीय वर्ष के लिए भारत के सकल…

2 घंटे ago