विपक्षी दलों के सांसदों ने प्याज और आलू की महंगाई को लेकर आज संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। सांसदों ने किसानों को उनकी उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने की भी मांग की।
विरोध प्रदर्शन में शिवसेना-उद्धव बाल ठाकरे गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ ब्रायन, राष्ट्रीय जनता दल सांसद मनोज कुमार झा, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले सहित कई नेता शामिल थे।
शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘तेदेपा और जदयू को ‘न्यूनतम समर्थन मूल्य’ दिया गया है, लेकिन किसानों को एमएसपी नहीं दी जा रही है। हम किसानों के लिए एमएसपी की मांग उठा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने किसानों के लिए प्यााज के निर्यात पर रोक लगा रखी है जिसे खत्म किया जाना चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…
भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…