आईपीएल टी-20 क्रिकेट में, मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी और अंतिम टीम बन गई है। कल रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने डेल्ही कैपिटल्स को 59 रन से हराया। इसके साथ ही मौजूदा आईपीएल में डेल्ही कैपिटल्स का सफर खत्म हो गया है। प्रतियोगिता में आज, गुजरात टाइटन्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।





