न्यायमूर्ति आशा मेनन (सेवानिवृत्त), न्यायालय आयुक्त एवं निर्वाचन अधिकारी ने आज (9 जून 2024) भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के निर्वाचित सदस्यों के नाम घोषित कर दिए। भारतीय पशु चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1984 (1984 के 52) की धारा 3 (3) एवं धारा 64 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारतीय पशु चिकित्सा परिषद नियम, 1985 के नियम 15 के उप-नियम (3) के साथ पठित, भारतीय पशु चिकित्सा परिषद में 11 सदस्यों के लिए चुनाव कल (8 जून 2024) हुआ था।
यह चुनाव पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा विशेष रूप से इस उद्देश्य के लिए विकसित ई-वोटिंग पोर्टल (https://evotevci.dahd.gov.in) के माध्यम से आयोजित किया गया था। भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के सदस्यों के लिए मतदान कल (8 जून 2024) आयोजित किया गया था।
36,000 से अधिक पंजीकृत पशु चिकित्सक इस पोर्टल का उपयोग करके अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सके और इन लोगों ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग की इस पहल की सराहना की है, जिसने बिना किसी परेशानी के अधिकतम मतदाताओं को सक्षम बनाने के लिए एक उपयोगकर्ता अनुकूल पोर्टल विकसित किया है।
पशुपालन एवं डेयरी विभाग परिषद के ग्यारह सदस्यों को चुनने के लिए तीन साल में एक बार चुनाव आयोजित करता है। इस परिषद में मनोनीत सदस्य भी होते हैं।
निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…
देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…
नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटेरियल्स (एनसीबी) ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के साथ…
भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…