नई दिल्ली: NDA नेताओं ने प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी के आवास पर टी मीटिंग में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत मोदी आज शाम 7.15 बजे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
भाजपा के नेता मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, बंदी संजय कुमार और रवनीत सिंह बिट्टू राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार की मंत्रिपरिषद के उन नए चेहरों में शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव और मनसुख मांडविया जैसे वरिष्ठ नेताओं को नयी सरकार में मंत्री पद मिलने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने बताया कि भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, उत्तर प्रदेश से सांसद जितिन प्रसाद और महाराष्ट्र से सांसद रक्षा खडसे को भी नयी सरकार में मंत्री बनाए जाने का संकेत है।
निवर्तमान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सर्बानंद सोनोवाल और किरेन रीजीजू भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के राम मोहन नायडू, चंद्रशेखर पेम्मासानी, जनता दल (सेक्युलर) के ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर के अलावा चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, एच डी कुमारस्वामी और जयंत चौधरी को भी मंत्री पद की शपथ दिलाए जाने की संभावना है।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते बिट्टू लोकसभा चुनाव हार गए थे, लेकिन उनके कद और पंजाब में भाजपा की पकड़ मजबूत करने के प्रयास के मद्देनजर उन्हें मंत्रिपरिषद में शामिल किया जा सकता है।
तेलंगाना से निर्वाचित सांसद संजय कुमार और जी किशन रेड्डी को नरेन्द्र मोदी के आवास की ओर जाते हुए देखा गया। वहीं, उनके करीबी सूत्रों ने भी यह बताया कि आज शाम दोनों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।
हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर संभावित मंत्रियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। राजग सरकार की मंत्रिपरिषद में मंत्रियों का चयन करते समय भाजपा को उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में अपने प्रदर्शन को भी ध्यान में रखना होगा, ताकि वह दोबारा वहां अपनी मजबूत पकड़ बना सके।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच वर्षों की अवधि के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2026-27 से वित्त वर्ष…
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने औषधि नियम, 1945 की अनुसूची-एम में संशोधन का…
संसद तथा राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के विधानमंडलों की लोक लेखा समितियों के सभापतियों के दो दिवसीय…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 नवंबर 2026 को सायं लगभग 4:30 बजे नई दिल्ली के इंदिरा…
भारतीय रेलवे ने अक्टूबर 2026 के दौरान अपना शानदार परिचालन प्रदर्शन जारी रखा और माल…