अंतर्राष्ट्रीय

नासा का विशाल रॉकेट ‘आर्टेमिस II’ मिशन के लिए फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्थित लॉन्च पैड पर पहुंच गया

नासा का विशाल रॉकेट ‘आर्टेमिस II’ मिशन के लिए फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्थित लॉन्च पैड पर पहुंच गया है। आर्टेमिस मिशन नासा का चंद्रमा पर मानव वापसी का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। इस मिशन का 6 फरवरी को प्रक्षेपण होगा। इसके बाद फरवरी, मार्च और अप्रैल में भी इसके प्रक्षेपण के अवसर होंगे। आर्टेमिस द्वितीय पहला मानवयुक्त चंद्र फ्लाईबाई मिशन है। इसे नासा के ओरियन अंतरिक्ष यान और एसएलएस रॉकेट का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

नासा के रीड वाइजमैन, विक्टर ग्लोवर और क्रिस्टीना कोच तथा कनाडा की अंतरिक्ष एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री जेरेमी हैनसेन सहित चालक दल चंद्रमा के चारों ओर 10 दिन की यात्रा पर निकलेगा। यह दिसंबर 1972 में अपोलो-17 के चंद्रमा पर उतरने के बाद पहला मानवयुक्त चंद्र फ्लाईबाई होगा। आर्टेमिस-3 का भी प्रक्षेपण अगले वर्ष के लिए निर्धारित है।

Editor

Recent Posts

इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी से टेलीफोन पर आज पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर चर्चा की

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर आज पश्चिम एशिया…

11 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा ने मुंबई में 14वें इंडिया केम 2026 का उद्घाटन किया

केंद्रीय रसायन और उर्वरक तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा ने आज…

11 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में नुआखाई महोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में शामिल हुईं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में नुआखाई महोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘सेवा…

12 घंटे ago

भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर लगातार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर लगातार हो रहे…

14 घंटे ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने माता साहिब हसी देवी जी की 200वीं जयंती पर 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित लोक भवन में पूज्य माता साहिब…

14 घंटे ago