insamachar

आज की ताजा खबर

nation is paying tribute to Bharat Ratna Dr. Bhimrao Ambedkar on his 69th Mahaparinirvan Day today
भारत मुख्य समाचार

राष्ट्र आज डॉ. भीमराव आंबेडकर को उनकी 134वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्‍टर भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इस अवसर पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सहित कई केंद्रीय मंत्री, सांसद और अन्य गणमान्य लोगों ने आज संसद परिसर में बाबासाहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

डॉक्‍टर भीमराव आंबेडकर स्वतंत्र भारत के पहले विधि और न्याय मंत्री थे। उन्हें वर्ष 1990 में मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *