राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है। इस अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महात्मा गांधी की समाधि राजघाट और शास्त्री जी की समाधि विजय घाट पर प्रार्थना सभाएं हो रही हैं। विदेशों में भी भारतीय मिशनों में राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित किए जा रहे हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा है कि गांधी जी का जीवन और आदर्श दुनियाभर में सम्मानित हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में जारी युद्ध और संघर्ष के माहौल में गांधीजी का शांति और अहिंसा का संदेश पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और सर्वधर्म प्रार्थना सभा में भाग लिया। इसके उपरांत प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की समाधि विजय घाट पर शास्त्री जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…
विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…
सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें…
ग्रामीण महाराष्ट्र में डिजिटल अवसंरचना को मज़बूत करने और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को तेज़ी से बढ़ाने…