insamachar

आज की ताजा खबर

भारत मुख्य समाचार

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है। इस अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महात्मा गांधी की समाधि राजघाट और शास्‍त्री जी की समाधि‍ विजय घाट पर प्रार्थना सभाएं हो रही हैं। विदेशों में भी भारतीय मिशनों में राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित किए जा रहे हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा है कि गांधी जी का जीवन और आदर्श दुनियाभर में सम्मानित हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में जारी युद्ध और संघर्ष के माहौल में गांधीजी का शांति और अहिंसा का संदेश पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राजघाट पर महात्‍मा गांधी की समाधि पर पुष्‍पांजलि अर्पित की और सर्वधर्म प्रार्थना सभा में भाग लिया। इसके उपरांत प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की समाधि विजय घाट पर शास्‍त्री जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *