बिज़नेस

राष्ट्रीय कोयला सूचकांक ने जून, 2024 में 3.48 प्रतिशत की कमी दर्शायी

राष्ट्रीय कोयला सूचकांक (अनंतिम) ने जून 2024 में 3.48 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी दर्शाई है। यह जून 2024 में 142.13 अंक रहा जो जून 2023 में 147.25 अंक था। यह उल्लेखनीय कमी बढ़ती माँगों को पूरा करने के लिए बाजार में कोयले की पर्याप्त उपलब्धता को दर्शाती करती है।

राष्ट्रीय कोयला सूचकांक (एनसीआई) एक मूल्य सूचकांक है जो सभी बिक्री चैनलों से कोयले की कीमतों अर्थात- अधिसूचित मूल्य, नीलामी मूल्य और आयात मूल्यों को जोड़ता है। जो विनियमित (बिजली और उर्वरक) और गैर-विनियमित क्षेत्रों में लेन-देन के लिए विभिन्न ग्रेड के कोकिंग और गैर-कोकिंग कोयले की कीमतों पर विचार करता है।

वित्त वर्ष 2017-18 को आधार वर्ष मानकर स्थापित एनसीआई बाजार की गतिशीलता के एक विश्वसनीय संकेतक के रूप में कार्य करता है और मूल्य में उतार-चढ़ाव की मूल्यवान जानकारी प्रदान करता है।

इसके अतिरिक्त, कोयला नीलामी पर प्रीमियम उद्योग की स्थिति को दर्शाता है, और कोयला नीलामी प्रीमियम में तेज गिरावट, बाजार में पर्याप्त कोयला उपलब्धता की पुष्टि करता है। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में जून 2024 के दौरान देश के कोयला उत्पादन में 14.58 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि हुई है। जो देश की समग्र ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कोयले पर आधारित विभिन्न क्षेत्रों को स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करती है।

एनसीआई की नीचे की गति एक अधिक न्‍यायसंगत बाजार, आपूर्ति और मांग की गतिशीलता को सुसंगत बनाने को दर्शाती है। पर्याप्त कोयला उपलब्धता के साथ, राष्ट्र न केवल बढ़ती हुई मांग को पूरा कर सकता है बलकि इसकी दीर्घकालिक ऊर्जा आवश्यकताओं को भी पूरा कर सकता है, जिससे एक अधिक लचीला और टिकाऊ कोयला उद्योग मजबूत होगा और राष्ट्र के लिए एक समृद्ध भविष्य को बढ़ावा मिलेगा।

Editor

Recent Posts

DGFT ने घरेलू रीसाइक्लिंग और महत्वपूर्ण खनिजों की पुनर्प्राप्ति को बढ़ावा देने के लिए लिथियम-आयन बैटरी की ब्लैक मास के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया

वाणिज्य विभाग के विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने आईटीसी (एचएस) कोड 85491400 के अंतर्गत आने…

1 घंटा ago

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री केदारनाथ और श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए

उत्तराखंड में भाई दूज पर आज पारंपरिक पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री केदारनाथ…

1 घंटा ago

सड़क उपयोगकर्ता के साथ दुर्व्यवहार करने पर NHAI ने बिजवासन उपयोगकर्ता शुल्क संग्रहण एजेंसी को एक महीने के लिए प्रतिबंधित किया

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने उपयोगकर्ता शुल्क संग्रहण एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की…

2 घंटे ago

कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 31 मार्च,…

2 घंटे ago

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने सूक्ष्म इकाइयों के लिए ऋण गारंटी निधि को जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सूक्ष्म इकाइयों के लिए ऋण गारंटी…

2 घंटे ago

कैबिनेट ने फॉस्फेट और पोटाश (पीएंडके) उर्वरकों पर रबी 2026-27 के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) दरों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज फॉस्फेट और पोटाश (पीएंडके) उर्वरकों…

2 घंटे ago