भारत

नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटेरियल्स ने निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को मज़बूत करने के लिए दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटेरियल्स (एनसीबी) ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जो भारत के सीमेंट और निर्माण क्षेत्र में अनुसंधान-अकादमिक सहयोग को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस सहयोग का उद्देश्य सीमेंट और कंक्रीट प्रौद्योगिकियों में संयुक्त अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देना, छात्रों, पेशेवरों और हितधारकों के लिए प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करना और इस क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को बढ़ाना है। यह शिक्षा जगत और उद्योग के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान को भी सुगम बनाएगा, जिससे सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों और तकनीकी विशेषज्ञता का प्रसार संभव हो सकेगा।

इस साझेदारी से देश में टिकाऊ और लचीले बुनियादी ढांचे को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलने की उम्मीद है, साथ ही बेहतर तकनीकी क्षमताओं और संस्थागत सहयोग के माध्यम से भारत के निर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।

समझौता ज्ञापन पर एनसीबी के महानिदेशक डॉ. एल.पी. सिंह और डीटीयू के रजिस्ट्रार बिनोद डोले ने डीटीयू के कुलपति प्रोफेसर प्रतीक शर्मा, एनसीबी के संयुक्त निदेशक एवं सचिव डॉ. एस.के. चतुर्वेदी, एनसीबी के महाप्रबंधक एवं प्रमुख (ईटीएस) डॉ. संजय मुंद्रा और एनसीबी के महाप्रबंधक एवं प्रमुख (सीएमई) डॉ. कपिल कुकरेजा की उपस्थिति में 30 मार्च, 2026 को डीटीयू, नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए।

Editor

Recent Posts

दिल्ली हाई कोर्ट ने सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत में हस्तक्षेप करने से इनकार किया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका…

3 मिनट ago

भारत मंडपम में 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी…

8 मिनट ago

भारतीय सेना का सर्वोच्च स्तरीय द्विवार्षिक मंच सेना कमांडरों का सम्मेलन आज से शुरू

भारतीय सेना का सर्वोच्च स्तरीय द्विवार्षिक मंच सेना कमांडरों का सम्मेलन आज से शुरू हो…

11 मिनट ago

भारत ने अपुष्ट आरोपों के आधार पर चुनिंदा देशों को निशाना बनाने के लिए मानवाधिकारों के राजनीतिक इस्तेमाल का विरोध किया

भारत ने अपुष्ट आरोपों के आधार पर चुनिंदा देशों को निशाना बनाने के लिए मानवाधिकारों…

2 घंटे ago

पंजाब में पदार्थ विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में लेकर प्राथमिकी दर्ज की

सीबीआई ने पंजाब के मानसा में मादक पदार्थ के विरोध में आवाज उठाने वाले परविंदर…

2 घंटे ago