भारत

राष्‍ट्रीय किसान दिवस आज पूरे देश में मनाया जा रहा है

राष्‍ट्रीय किसान दिवस आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह दिन देश के विकास में किसानों के योगदान के सम्‍मान में मनाया जाता है। ग्रामीण मुद्दों की गहरी समझ और किसानों के कल्‍याण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्‍य में यह दिवस मनाया जाता है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चौधरी चरण की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। उन्‍होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों के कल्‍याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया और विकसित तथा आत्‍मनिर्भर के निर्माण में उनके विचार सदैव प्रासंगिक रहेंगे।

भारत का कृषि क्षेत्र, जिसमें देश की लगभग आधी आबादी जुड़ी हुई है, देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होने के साथ-साथ, राष्ट्र निर्माण का एक मजबूत आधार बना हुआ है। किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुए, केंद्र सरकार ने उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान और सतत कृषि विकास के लिए, कई अहम कदम उठाए हैं। इन पहलों में, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना शामिल हैं, जिनका उ‌द्देश्य किसानों को वित्तीय सुरक्षा, जोखिम से संरक्षण और सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है। देश में इस वर्ष कुल खाद्यान्न उत्पादन का अनुमान 357 मिलियन टन से अधिक है, जो पिछले वर्ष की तुलना में सात दशमलव 65 प्रतिशत अधिक है। वहीं, वर्ष 2014-15 के मुकाबले, देश के खा‌द्यान्न उत्पादन में, लगभग 42 प्रतिशत की उल्‍लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

Editor

Recent Posts

इस्राएल द्वारा ईरान के महत्वपूर्ण इस्पात, बिजली और परमाणु स्थलों पर हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है

इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…

4 घंटे ago

IPL का 19वां संस्करण आज से बेंगलुरु में शुरू, उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…

4 घंटे ago

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में कई वाहन फंसने से सात लोगों की मौत

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…

4 घंटे ago

भारत सरकार ने RBI के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…

4 घंटे ago

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में ₹20,000 करोड़ से अधिक का सकल प्रीमियम हासिल किया

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट की उभरती स्थिति के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…

5 घंटे ago