भारत

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग 9 जुलाई को हरियाणा के ईंट-भट्ठों में कथित बंधुआ मजदूरी के 86 मामलों ऑनलाइन सुनवाई करेगा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग 9 जुलाई 2026 को हरियाणा के विभिन्न जिलों के ईंट-भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी से संबंधित 86 मामलों के निपटारे के लिए एक ऑनलाइन सुनवाई आयोजित करेगा। इस वर्चुअल सुनवाई की अध्यक्षता वरिष्‍ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोग के अध्‍यक्ष न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यम करेंगे।

आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव या उनके नामित व्‍यक्ति, श्रम आयुक्त के सा‍थ-साथ सभी संबंधित जिला मजिस्ट्रेटों को इस ऑनलाइन सुनवाई के दौरान उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अब की गई कार्रवाई का विस्‍तृत विवरण प्रस्‍तुत करेंगे, जिसमें बंधुआ मजदूरों की पहचान, उनकी मुक्ति तथा असंगठित श्रमिकों के लिए केंद्रीय मंच ई-श्रम पोर्टल पर उनका पंजीकरण भी शामिल होगा।

इस सुनवाई का मुख्‍य ध्‍यान एनएचआरसी द्वारा जिला मजिस्‍ट्रेटों को भेजी गई शिकायतों पर की गई कार्रवाई के मूल्‍यांकन, बंधुआ मजदूरी प्रणाली (उन्मूलन) अधिनियम, 1976 के प्रावधानों के अनुपालन की स्‍थिति और ‘बंधुआ मुक्ति मोर्चा’ तथा ‘एशियाड वर्कर्स’ मामलों में सर्वोच्‍च न्‍यायालय के आदेशों सहित अन्‍य संबंधित मुद्दों पर रहेगा।

आयोग पुनर्वास पैकेजों की स्थिति की भी समीक्षा करेगा, जिसमें वित्तीय सहायता, कौशल प्रशिक्षण और वैकल्पिक आजीविका शामिल हैं। इसके अलावा, बचाए गए मजदूरों के लिए सामाजिक सुरक्षा लाभ सुनिश्चित करने के लिए ई-श्रम पोर्टल पंजीकरण की प्रगति और चिन्हित जिलों में इस तरह के मामलों की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए किए गए उपायों की भी समीक्षा की जाएगी।

ये वर्चुअल सुनवाई बंधुआ मजदूरी को खत्‍म करने और बंधुआ मजबूरी प्रणाली अधिनियम, 1976 के सख्‍त अनुपालन को सुनिश्चित करने के प्रति एनएचआरसी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। सर्वोच्च न्यायालय ने 11 मई 1997 को इस अधिनियम और अदालती आदेशों के अनुपालन की निगरानी का जिम्‍मा एनएचआरसी को सौंपा था।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने राज्यों को कर हस्तांतरण के रूप में 1,09,019 करोड़ रुपये अग्रिम जारी किए

केंद्र सरकार ने आज राज्यों को कर हस्तांतरण की नियमित किस्त के रूप में एक…

10 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एंटीगुआ और बारबुडा के गवर्नर जनरल से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज सेंट जॉन्स में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम…

10 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में…

10 घंटे ago

UIDAI ने 300 ऑफलाइन सत्यापन चाहने वाली संस्थाओं (ओवीएसई) को ऑनबोर्ड किया

लोगों के बीच आधार ऐप के बढ़ते उपयोग को देखते हुए, यूआईडीएआई ने जनवरी में…

11 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 के समापन सत्र को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की…

11 घंटे ago

डॉ. जितेंद्र सिंह ने अंतरिक्ष मलबा सक्रियता से हटाने और कक्षा में ही अंतरिक्ष सेवा प्रदान करने के कॉसमोसर्व स्पेस की बेस-1 सुविधा का हैदराबाद में उद्घाटन किया

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक,…

11 घंटे ago