अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी के नेता बालेंद्र शाह का अगला प्रधानमंत्री बनना तय

नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता और पिछले वर्ष सितंबर में जेन-जी़ आंदोलन के प्रमुख चेहरे बालेंद्र शाह का, अगला प्रधानमंत्री बनना तय है। उनकी पार्टी ने संसदीय चुनाव में भारी जीत हासिल की है। पार्टी को प्रतिनिधि सभा में प्रत्यक्ष चुनाव वाली 165 सीटों में से 122 सीट मिली हैं और तीन सीटों पर वो आगे चल रही है। नेपाल में लोकतंत्र स्थापित होने के बाद यह सबसे बड़ा चुनावी बहुमत है। चुनाव आयोग ने अब तक 165 सीटों में से 159 के परिणामों की घोषणा कर दी है। अंतिम चुनाव परिणाम अगले दिनों आने की संभावना है, इसमें आनुपातिक प्रतिनिधित्व से निर्वाचित सीटें भी शामिल होंगी। 35 वर्षीय बालेंद्र शाह नें चार बार नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके और सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष के. पी. शर्मा ओली को लगभग 50 हजार वोटों से हराया है।

Editor

Recent Posts

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

6 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

6 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

7 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

7 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

7 घंटे ago