भारतीय अर्थव्यवस्था, रक्षा और व्यापार में समुद्री उद्योग की प्रमुख भूमिका दर्शाने के लिए आज राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया जा रहा है। हमारी संवाददाता ने बताया है कि समुद्री उद्योग के महत्व को प्रदर्शित करने के लिए गुजरात के अहमदाबाद के निकट लोथल में पहला राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर विकसित किया जा रहा है।
इस ऐतिहासिक लोथल में चार हजार पांच सौ करोड़ रुपए की लागत से भारत की गौरवशाली सभ्यता और समुद्री विरासत को प्रदर्शित करने के लिए ‘नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स’ आकार ले रहा है। जिसमें दुनिया का सबसे बड़ा नेशनल मेरीटाइम म्यूज़ियम भी निर्माण होगा।
इस म्यूजियम में हड़प्पाकालीन वास्तुकला और जीवन शैली को फिर से उजागर करने के लिए लोथल मिनी रिक्रिएशन के अलावा चार अलग-अलग थीम पार्क का भी निर्माण हो रहा है। हेरिटेज कॉम्प्लेक्स में दुनिया का सबसे ऊंचा लाइट हाऊस म्यूजियम भी तैयार होगा और मैरीटाइम यूनिवर्सिटी भी बनाई जाएगी।
राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर सभी को बधाई देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की प्रगति के लिए समुद्री क्षेत्र और बंदरगाहों को मजबूत करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
एक्स पर पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा: “आज, राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर, हम भारत के समृद्ध समुद्री इतिहास और राष्ट्र निर्माण में निभाई गई इस क्षेत्र की भूमिका को याद करते हैं। हम भारत की प्रगति के लिए समुद्री क्षेत्र और अपने बंदरगाहों को मजबूत करना जारी रखेंगे।”
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…
भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…
भारत के निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को मजबूत करने की दिशा…
रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…
केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…