भारत

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात की

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं। अजीत डोभाल ने यहां फ्रांस के सशस्त्र बलों के मंत्री से मुलाकात की और द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत करने, अंतरिक्ष सहयोग को आगे बढ़ाने के साथ-साथ वैश्विक स्थिति पर चर्चा की।

फ्रांस स्थित भारतीय दूतावास ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एनएसए अजीत डोभाल ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘राष्ट्रपति ने शांति को बढ़ावा देने और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भारत-फ्रांस के प्रयासों के महत्व पर बल दिया; प्रधानमंत्री मोदी की पहल की सराहना की।’’

अजीत डोभाल ने फ्रांस के सशस्त्र बलों के मंत्री सेबेस्टियन लेकॉर्नू के साथ व्यापक चर्चा की। इसमें कहा गया है, ‘‘उनकी बातचीत का उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करना और अंतरिक्ष सहयोग को आगे बढ़ाना था। इसके साथ ही उभरते अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक परिदृश्य को लेकर विचारों का आदान-प्रदान करना था।’’

बैठक के बाद लेकॉर्नू ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘हम लोगों ने हमारे द्विपक्षीय रक्षा सहयोग: राफेल मरीन, स्कॉर्पीन पनडुब्बियां, अंतरिक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय स्थिति, विशेष रूप से यूक्रेन’’ पर चर्चा की।’’ अजीत डोभाल ने यहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के कूटनीतिक सलाहकार इमैनुएल बोन्ने के साथ रणनीतिक वार्ता का भी नेतृत्व किया।

भारतीय दूतावास ने एक अलग पोस्ट में कहा, ‘‘यह वार्ता ‘‘हिंद-प्रशांत क्षेत्र और साइबर से लेकर अंतरिक्ष तक विश्वास और सहजता तथा उच्च महत्वाकांक्षाओं और जिम्मेदारियों की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करती है।’’

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह ने ईटानगर में NDRF की 12वीं बटालियन परिसर का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया…

4 घंटे ago

सरकार की नीतियों से देश में अब तक 49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर: वर्ल्ड बैंक रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में ऐतिहासिक…

4 घंटे ago

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह आज दोपहर दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह आज दोपहर दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे।…

7 घंटे ago

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की…

7 घंटे ago

नेपाल के जनकपुर धाम और उत्तर प्रदेश के अयोध्या के बीच कल से रेल सेवा शुरू

नेपाल के जनकपुर धाम और उत्तर प्रदेश के अयोध्या के बीच कल से एक नई…

7 घंटे ago

NFDC और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने वेव्स बाजार के माध्यम से मौलिक कंटेंट की खोज के लिए साझेदारी की

राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) ने आज गोवा में…

7 घंटे ago