बलूचिस्तान में राष्ट्रवादी नेताओं ने पाकिस्तान से आजादी की घोषणा कर दी है। उन्होंने इस क्षेत्र में दशकों से चल रही हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघनों का हवाला दिया। सोशल मीडिया में स्वतंत्र बलूचिस्तान के प्रस्तावित राष्ट्रीय ध्वज और मानचित्र की तस्वीरें लगातार आ रही हैं। प्रमुख बलूच नेता और लेखक मीर यार बलूच ने कहा है कि पाकिस्तान अधिकृत बलूचिस्तान के लोग आज़ादी की मांग करते हुए और ”बलूचिस्तान, पाकिस्तान नहीं है” की घोषणा करते हुए सड़कों पर निकल आए हैं। मीर यार बलूच ने सोशल मीडिया पोस्ट में अंतरराष्ट्रीय समुदाय और संयुक्त राष्ट्र से बलूचिस्तान लोकतांत्रिक गणराज्य को सम्प्रभु राष्ट्र के रूप में मान्यता देने की अपील की है।
वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्योमा…
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र के सामरिक…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…